उत्तराखंड

*देहरादून में दो बहनों में एक के साथ दुष्कर्म तथा दूसरी के साथ छेड़खानी के मामले में महिला आयोग सख्त*

देव भूमि जे के न्यूज : 02 अप्रैल 2025 जनपद देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में जंगल में एक 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म एवम दूसरी 16 वर्षीय किशोरी…

देव भूमि जे के न्यूज : 02 अप्रैल 2025

जनपद देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में जंगल में एक 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म एवम दूसरी 16 वर्षीय किशोरी से छेड़‌छाड़ के मामले में उत्तराखण्ड राज्य महिला अयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्वतः संज्ञान लिया है।

उन्होंने समाचार पत्र के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिगों के साथ हुई दुःखद घटना में संज्ञान लेते हुए लेते हुए एसपी देहात जया बलूनी से फोन पर वार्ता की।

उन्होंने कहा यह बहुत ही निंदनीय घटना है कि नाबालिगों के साथ इस प्रकार से दुराचार किया जा रहा है। उन्होंने मामले में दोनों आरोपियों को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए है।

वहीं मामले की जानकारी के लिए आयोग अध्यक्ष ने थाना अध्यक्ष सहसपुर से भी फोन पर बात की जिसपर उन्होंने बताया कि प्रकरण में पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कुसुम कण्डवाल ने इस मामले में आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए है।

वहीं आयोग की अध्यक्ष ने समाचार पत्र से मिली खबर “छेड़छाड़ से परेशान युवती ने कोचिंग जाना छोड़ा” पर संज्ञान लेते हुए जनपद ऊधमसिंह नगर के मुख्यालय रुद्रपुर में 18 वर्षीय किशोरी कोचिंग संस्थान जाने वाली युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले में आयोग अध्यक्ष ने सख्ताई दिखाई है। मामले में आयोग की अध्यक्ष ने सीओ रुद्रपुर को आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करने के आदेश दिए है।

उन्होंने कहा कि देवभूमि में किसी भी कीमत पर महिला सुरक्षा में कोताही नही बरती जाएगी। पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि महिलाओं व किशोरियों के साथ दुराचार या गलत बर्ताव करने वालो के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.