उत्तराखंड

*ड्रंकन ड्राइव/रैश ड्राइविंग में देर रात्रि पुलिस ने अभियान चलाकर किए गए 18 वाहन सीज, 11 व्यक्ति गिरफ्तार*

देव भूमि जे के न्यूज,मुनि की रेती जनपद टिहरी गढ़वाल दिनांक 30.01.2025* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल के आदेशानुसार जनपद में प्रचलित अभियान के अंतर्गत…

देव भूमि जे के न्यूज,मुनि की रेती जनपद टिहरी गढ़वाल दिनांक 30.01.2025*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल के आदेशानुसार जनपद में प्रचलित अभियान के अंतर्गत शराब पीकर तथा तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश निर्गत किए गए थे। अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल तथा क्षेत्राधिकारी , नरेंद्रनगर के निर्देशन में उपरोक्त अभियान के अंतर्गत दिनांक 29.01.2025 को रात्रि में प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती द्वारा थाना मुनि की रेती क्षेत्र में चेकिंग टीमों का गठन कर थाना क्षेत्र में मधुबन तिराहा, शिवानंद गेट तथा तपोवन तिराहा चेकिंग प्वाइंटों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत ड्रंकन ड्राइव तथा तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध Mv Act के अंतर्गत शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चार पहिया/दुपहिया वाहनों को सीज किया गया। उपरोक्त के अतिरिक्त तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 06 वाहन सीज किए गए। नाबालिक द्वारा वाहन चलाने पर भी वाहन सीज किया गया। 02 वाहनों से 2000/-संयोजन शुल्क वसूला गया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.