ऋषिकेश

*ऋषिकेश- वरिष्ठ पत्रकार विक्रम सिंह का आकस्मिक निधन*

देवभूमि जेके न्यूज 28 जनवरी 2025 ऋषिकेश- ऋषिकेश के वरिष्ठ पत्रकार विक्रम सिंह का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके बेटे रणबीर सिंह के अनुसार जॉली ग्रांट के…

देवभूमि जेके न्यूज 28 जनवरी 2025 ऋषिकेश-

ऋषिकेश के वरिष्ठ पत्रकार विक्रम सिंह का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके बेटे रणबीर सिंह के अनुसार जॉली ग्रांट के इमरजेंसी वार्ड में आज सुबह उनका स्वर्गवास हो गया ऋषिकेश प्रेस क्लब के संरक्षक पत्रकार विक्रम सिंह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। बनखंडी निवासी दिवंगत पत्रकार ऋषिकेश में लगभग चार दशकों से पत्रकारिता जगत से जुड़े हुए थे।अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

कल देर रात उनकी हालत बिगड़ने लगी। बताया जा रहा है कि उनके तमाम अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। तड़के सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे पत्रकार रणवीर सिंह ने बताया कि दो दिनों से वो कमजोरी महसूस कर रहे थे। शुगर डाउन होने पर उन्हें हॉस्पिटलाइज किया गया था। मगर, हालात नहीं सुधरे।

पत्रकार विक्रम सिंह के निधन पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

अंतिम संस्कार हेतु उन्हें उनके निवास स्थान से दोपहर 1:00 मुक्तिधाम के लिए ले जाया जाएगा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.