उत्तराखंडऋषिकेश

*ऋषिकेश-नगर निगम मेयर पद पर शंभू पासवान ने लहराया परचम*

Spread the love

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश नगर निगम ऋषिकेश के चुनाव में मेयर पद के लिए देर रात गिनती पूरी हो गई है। निर्वाचन अधिकारी केके मिश्रा के अनुसार अब तक के हुए सभी राउंड की मतगणना में भाजपा के शंभू पासवान अपने निकट प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर को पराजित कर लिया।

शनिवार देर रात्रि तक हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी शंभू पासवान को 20328, निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर को 16723, कांग्रेस प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव को 9078, यूकेडी प्रत्याशी महेंद्र सिंह को 607 मत मिले हैं। जबकि 246 लोगों ने नोटा पर मुहर लगाई है। कुल 7 राउंड की काउंटिंग के बाद परिणाम घोषित किया गया। अंतिम मतगणना वाल्मीकि नगर, आशुतोष नगर, प्रगति विहार, इंदिरा नगर और टीएचडीसी से जुड़े तीन वार्ड सहित शिवाजी नगर और बैराज कॉलोनी आदि से संबंधित वार्डों की हुई।

मतगणना स्थल पर हालातों को देखते हुए एसएसपी व जिलाधिकारी मौके पर मौजूद थे। धीमी मतगणना के चलते मेयर पद के विजयी प्रत्याशी की घोषणा में काफी समय लगा। मेयर प्रत्याशी व उनके समर्थक देर रात तक मौके पर ही मौजूद रहे।
आईडीपीएल में सुबह 8:00 बजे समर्थकों की भारी भीड़ के बीच कड़ी सुरक्षा के साथ मतगणना शुरू हुई धीमी रफ्तार के कारण धीरे-धीरे रिजल्ट और रुझान आने शुरू हुए और 40 वार्डों के विजेताओं सहित ऋषिकेश नगर निगम मेयर पद पर शंभू पासवान के जीतने की घोषणा हुई और इस चुनाव का पटाक्षेप हुआ।

ऋषिकेश नगर निगम में 40 वार्डों में चुने गए प्रत्याशियों के नाम-
1: किरण यादव भाजपा

2: रूपा देवी भाजपा

3: सुजीत यादव, भाजपा

4: पूजा नौटियाल भाजपा

5: देवेंद्र प्रजापति कांग्रेस

6: चेतन चौहान निर्दलीय

7: अजय दास भाजपा

8: माधवी गुप्ता निर्दलीय

9: रीना शर्मा भाजपा

10: आशु डंग भाजपा

11: भगवान सिंह पंवार कांग्रेस

12: सरोजिनी थपलियाल कांग्रेस

13: मेघना जाटव कांग्रेस

14: सिमरन उप्पल निर्दलीय

15: सोनू प्रभाकर, भाजपा

16: धर्मेश मनचंदा (प्रिंस) निर्दलीय

17: रामकुमार संगर निर्दलीय

18: राजेश कुमार भाजपा

19: पायल बिष्ट भाजपा

20: संध्या गोयल भाजपा
21: सुनीता भारद्वाज निर्दलीय

22: रेहा ध्यानी भाजपा

23: वीरपाल सिंह कांग्रेस

24: तनु तेवतिया भाजपा

25: ज्योति पासवान भाजपा

26: सुरेंद्र सिंह नेगी निर्दलीय

27: अभिनव मलिक कांग्रेस

28: लव कांबोज, निर्दलीय

29: सचवीर भंडारी, निर्दलीय

30: हर्षवर्धन रावत निर्दलीय

31: मुस्कान चौधरी निर्दलीय

32: अनिल रावत निर्दलीय

33: दिनेश रावत निर्दलीय

34: राजेश कोठियाल भाजपा

35: सत्या कपरूवान निर्दलीय

36: वीरेंद्र रमोला भाजपा

37: विनोद नाथ निर्दलीय

38: राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट भाजपा

39: संजय प्रेम सिंह बिष्ट निर्दलीय

40: पुष्कर बंगवाल भाजपा

Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

देवभूमि jknews

जीवन में हमेशा सच बोलिए, ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *