उत्तराखंड

*जौंक स्वर्गाश्रम नगर पंचायत अध्यक्ष पर कांग्रेस की शानदार जीत बिंदिया अग्रवाल ने भाजपा की हिमानी राणा को दी शिकस्त, तीन सभासद भाजपा-एक पर कांग्रेस की जीत*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश - स्वर्गाश्रम/जौंक नगर पंचायत- जनपद पौड़ी गढ़वाल की स्वर्गाश्रम नगर पंचायत अध्यक्ष पर कांग्रेस की बिंदिया अग्रवाल ने जीत का परचम लहराया…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश –

स्वर्गाश्रम/जौंक नगर पंचायत- जनपद पौड़ी गढ़वाल की स्वर्गाश्रम नगर पंचायत अध्यक्ष पर कांग्रेस की बिंदिया अग्रवाल ने जीत का परचम लहराया है।भाजपा की हिमानी राणा को बिंदिया अग्रवाल ने हराया। वार्ड नंबर 1 से भाजपा की रेणुका भंडारी, वार्ड नंबर 2 से सुरुचि अवस्थी, वार्ड नंबर 3 से जितेंद्र धाकड़ ने जीत हासिल की है। वहीं वार्ड नंबर 4 में कांग्रेस के मुरलीधर शर्मा ने बाजी मारी। नगर पंचायत अध्यक्ष पर जीत हासिल करने वाली बिंदिया अग्रवाल ने अपनी जीत हासिल करने के बाद कहा कि उन्होंनेजो चुनाव के दौरान जो वायदे जनता से किए हैं। वह बिल्कुल पूरे किए जाएंगे। यह जीत उनकी नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता की जीत है। जिन्होंने उन्हें भारी मतों से जीत हासिल कराई है। क्षेत्र में किस प्रकार से विकास किया जाएगा यह अब क्षेत्र की जनता खुद अपनी आंखों से देखेगी।

पूर्व अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने कहा कि उनके पुराने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में जो विकास हुए हैं उन्हें विकास के बलबूते इस बार फिर से बिंदिया अग्रवाल को क्षेत्र की जनता ने अपना अध्यक्ष चुना है। जीत हासिल करने वाले सभासदों ने भी क्षेत्र के विकास को लेकर अपने वादों को पूरा करने का दावा किया है। सभासदों का कहना है कि बोर्ड के साथ कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.