〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*25 जनवरी 2025 , शनिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन शानदार रहेगा । सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। धार्मिक आस्था लाभकारी होगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा । आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। आज पूरा दिन उत्साह भरा रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। शाम तक दोस्तों के साथ बात करके आपको आनंद की अनुभूति होगी। आज रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिए कारगर साबित होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमीजन के लिए दिन बढ़िया है। साथी से कोई उपहार मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यों में अधिकारियों से मदद मिलेगी। कोई नया काम शुरू करने का प्लान बनाएंगे जो भविष्य में आपके लिए काफी फलदाई होगा। छोटे उद्योग वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा जिससे आप राहत महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। खर्चों पर थोड़ा लगाम लगा कर रखें। कुछ आदतों में बदलाव करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। यात्रा करते समय सामान का खास ख्याल रखें। सुख- सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान करने की योजना बनाएंगे। रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा जिससे समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर रिश्तों में पॉजिटिविटी आएगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। कोई अनजान व्यक्ति आपको अच्छा मुनाफा करवाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। सफलता बस कुछ ही कदम दूर है। माता आज आपका मनपसंद का खाना बनाएंगी जिससे आपको खुशी होगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका ध्यान पहले से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में लगेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर सहकर्मियों से विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के छात्रों को दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। कुछ लोग आपको पीछे रखने की भावना रखेंगे इसलिए कोई भी फैसला सोच समझकर लें और आगे बढें । पहले से चल रही किसी लोन की ई एम आई समाप्त होगी जिससे आप राहत महसूस करेंगे। व्यापार में बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे उसे कम समय पर पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेग। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा। आज सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। घर पर ही परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी। साथ ही किसी कार्य की योजना भी बनाएंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेमीजन अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दवा व्यापारियों को रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वो पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आएगा। सभी समस्याएं दूर होंगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनकी किस्मत चमक सकती है। किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी करेंगे। अपने आत्मविश्वास और बढ़े हुए मनोबल से कार्यों को पूरा करने से सफल होंगे। दिनभर की व्यस्तता के कारण आप थकान महसूस करेंगे।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*🍁 मेहनत के साथ अक्ल का होना भी जरूरी है 🍁*
जिंदगी में केवल मेहनत करना ही काफी नहीं होता, मेहनत के साथ-साथ सही दिशा और बुद्धिमत्ता का भी होना आवश्यक है। यह प्रेरणादायक कहानी इसी तथ्य को उजागर करती है।
शहर में दो दोस्त, चंदन और कुंदन, साथ रहते थे। दोनों ने बचपन से लेकर कॉलेज तक एक साथ पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों ने एक ही कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन किया और किस्मत से दोनों को नौकरी मिल गई।
कुछ समय बाद, चंदन को लगातार प्रमोशन मिलते गए जबकि कुंदन की स्थिति वही की वही रही। धीरे-धीरे कुंदन के मन में चंदन के प्रति ईर्ष्या घर कर गई। वह सोचने लगा कि आखिर चंदन ऐसा क्या कर रहा है जो उसे इतनी तरक्की मिल रही है।
एक दिन कुंदन का गुस्सा फूट पड़ा। बॉस ने उसे एक काम सौंपा तो उसने झगड़ते हुए कहा, “आप हमेशा चंदन को तरजीह देते हैं। मैंने भी मेहनत की है, लेकिन आपको सिर्फ चंदन ही अच्छा लगता है। इसलिए अब मैं यह काम नहीं करूंगा।”
बॉस ने शांति से कुंदन की बात सुनी और कहा, “तुमने मेहनत तो की है, लेकिन शायद वैसी नहीं, जैसी करनी चाहिए।”
कुंदन फिर भी अपनी बात पर अड़ा रहा। तब बॉस ने उसे समझाते हुए कहा,
“ठीक है, मैं तुम्हें प्रमोशन और ज्यादा सैलरी दूंगा, लेकिन पहले तुम्हें मेरी एक शर्त पूरी करनी होगी। हम एक स्ट्रेटेजी तैयार करते हैं मान लो हमारा कैले खरीदने और बेचने का व्यवसाय है ”
बॉस ने फिर कुंदन से कहा, “तुम बाजार जाकर देखो कि वहां कितने केले वाले हैं।”
कुंदन गया और वापस आकर बताया, “सिर्फ एक केले वाला है।”
बॉस ने आगे पूछा, “अब जाओ और पूछो कि केले कितने के हैं।”
कुंदन ने वापस आकर बताया, “केले साठ रुपये दर्जन हैं।”
बॉस ने यह सुनकर चंदन को बुलाया और उसे वही काम करने के लिए भेजा।
चंदन बाजार गया और वापस आकर बोला, “बाजार में केवल एक केले वाला है। वह साठ रुपये दर्जन के केले बेच रहा है। लेकिन अगर हम उससे सारे केले खरीदें, तो वह पचास रुपये दर्जन में देगा। उसके पास तीस दर्जन केले हैं। अगर हम सारे केले खरीदकर बाजार में साठ रुपये दर्जन बेचें, तो हमें अच्छा मुनाफा होगा।”
कुंदन यह सब कोने में खड़ा सुन रहा था। वह चंदन की बातों से हैरान रह गया।
कुंदन को अपनी गलती समझ में आ गई। उसने महसूस किया कि केवल मेहनत करना ही काफी नहीं है, बल्कि समय समय पर सही योजना और बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल भी जरूरी है। उसने बॉस से माफी मांगी और कहा मुझे आज बहुत बड़ी सीख मिली है। मैं पूर्णतः इस पर अमल करूंगा और फिर बिना शिकायत के मन से अपने काम में लग गया।
*निष्कर्ष:- यह कहानी हमें सिखाती है कि मेहनत और बुद्धिमत्ता दोनों का संतुलन होना सफलता के लिए आवश्यक है। सही सोच और मेहनत का मेल ही हमें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है।
