उत्तराखंड

ऋषिकेश-रजत जयन्ती समारोह के उपलक्ष्य में निःशुल्क नाड़ी चिकित्सा कार्यशाला का हुआ आयोजन

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश 28 जुलाई 2025 झंडा चौक स्थित श्री भारत मंदिर के प्रांगण में स्थित सभागार में आज नाड़ी विज्ञान विद्या के रजत जयन्ती समारोह के…

ऋषिकेश-रजत जयन्ती समारोह के उपलक्ष्य में निःशुल्क नाड़ी चिकित्सा कार्यशाला का हुआ आयोजन

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश 28 जुलाई 2025

झंडा चौक स्थित श्री भारत मंदिर के प्रांगण में स्थित सभागार में आज नाड़ी विज्ञान विद्या के रजत जयन्ती समारोह के उपलक्ष्य निःशुल्क नाड़ी चिकित्सा कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों में एम्स से विभाग प्रमुख डॉक्टर जया चतुर्वेदी, महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल, आईएएस ईवा आशीष श्रीवास्तव, डॉक्टर लक्ष्मी नारायण जोशी द्वारा किया गया।

देश-विदेश में सुविख्यात नाड़ी विशेषज्ञ डॉक्टर लक्ष्मी नारायण जोशी ने कहा कि नाड़ी परीक्षण ने एक बार फिर साबित किया कि पारंपरिक आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है। नाड़ी विज्ञान, स्वास्थ्य और रोगों का निदान करने की एक प्राचीन पद्धति है, जो शरीर में ऊर्जा (प्राण) के प्रवाह को नाड़ी (नसों) के माध्यम से मापती है। डॉ जोशी ने लोगों को नाड़ी चिकित्सा के विषय में विस्तार से बताया।
वक्ताओं ने नई चिकित्सा विज्ञान को आधुनिक चिकित्सा से जोड़ते हुए इसे एक दूसरे का पूरक बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने कहा कि आज के भाग- दौड़ की जिंदगी में पारंपरिक और वैदिक चिकित्सा पद्धति को अपनाकर शरीर को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। डॉ लक्ष्मी नारायण जोशी ने नाड़ी चिकित्सा विज्ञान में जो उपलब्धि हासिल की है और जो वर्षों का अनुभव उनके पास है इससे हमें सभी को इसका लाभ लेना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दीप शर्मा, डॉक्टर मधुर उनियाल,अनिता ममगाईं , विनय उनियाल, कांता शर्मा, पंकज भट्ट,एसपी अग्रवाल, वीना शर्मा, ,श्रवण कुमार जैन, सरदार बुटा सिंह, संजय शास्त्री,विशन खन्ना, नागेन्द्र मिश्रा, राजेश शर्मा, गुड्डू गुप्ता,नवल कपूर , अमित कुमार वत्स, राजेश रस्तोगी,जयेन्द्र रमोला, सुदेश शर्मा, मनमोहन सुडान, केवल कृष्ण लांबा,हितेंद्र पंवार,अजय कालरा,सुनील भगत, जगमोहन सकलानी, राजीव कालड़ा सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

इस कार्यशाला का सुंदर संचालन डॉ मनोरंजन देवरानी के द्वारा किया गया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.