उत्तराखंड

व्यापार सभा कोषाध्यक्ष ललित जिंदल के नेतृत्व में मरीजों और चिकित्सालय कर्मचारियों को बांटे फल, प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना।

देवभूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश(जय कुमार तिवारी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर तीर्थनगरी ऋषिकेश में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में…

व्यापार सभा कोषाध्यक्ष ललित जिंदल के नेतृत्व में मरीजों और चिकित्सालय कर्मचारियों को बांटे फल, प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना।

देवभूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश(जय कुमार तिवारी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर तीर्थनगरी ऋषिकेश में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में गुरुवार को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। व्यापार सभा कोषाध्यक्ष ललित जिंदल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सालय के मरीजों एवं कर्मचारियों को फल वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। सेवा भाव के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में मरीजों और चिकित्सालय कर्मचारियों के बीच फल वितरित कर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को जनसेवा से जोड़ने का संदेश दिया गया।

ललित जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा कार्यों का आयोजन समाज के प्रति जिम्मेदारी और जनकल्याण की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि ऐसे अवसरों पर जरूरतमंदों की सेवा करना एक सार्थक पहल है।

भाजपा नेता राव शाहिद अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है। उनके जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायी अवसर है। उन्होंने भगवान बदरी विशाल और बाबा केदारनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि जनसेवा के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचना और जरूरतमंदों के साथ अपनी सहभागिता निभाना सामाजिक दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से सेवा और सहयोग की भावना को प्रोत्साहन मिलता है।

कार्यक्रम में व्यापार सभा कोषाध्यक्ष ललित जिंदल, भाजपा नेता राव शाहिद अहमद, डॉक्टर एम.के. राणा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मरीजों एवं चिकित्सालय कर्मचारियों को फल वितरित किए गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

-देवभूमि जे के न्यूज।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.