उत्तराखंड

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में रामलीला का भव्य आयोजन

देवभूमि जेके न्यूज,10-October-2026 डोईवाला- हिमालयन रिक्रेएशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट (एचआरडब्लूटी) की ओर से स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय प्रांगण में विगत वर्ष की तरह इस बार भी रामलीला का…

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में रामलीला का भव्य आयोजन

देवभूमि जेके न्यूज,10-October-2026 डोईवाला- हिमालयन रिक्रेएशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट (एचआरडब्लूटी) की ओर से स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय प्रांगण में विगत वर्ष की तरह इस बार भी रामलीला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। एचआरडब्लूटी के सचिव रुपेश महरोत्रा ने बताया कि 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक यह ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आयोजन प्रतिदिन शाम 06 बजे से मंचित होगा।
रामलीला के दौरान प्रत्येक दिन रामायण की विभिन्न लीलाओं का सजीव मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के स्टाफ, छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक एवं स्थानीय जनसमुदाय शामिल होकर दिव्य वातावरण का अनुभव कर सकेंगे।
यह रामलीला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगी बल्कि सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगी। पारंपरिक वेशभूषा, मंचन कला और संगीत के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की कथा जन-जन तक पहुँचाई जाएगी।
आयोजन की मुख्य झलकियाँ
– पहला दिन (11 अक्टूबर)- श्रवण लीला, रावण तपस्या, शिव पार्वती प्रसंग, विष्णू लक्ष्मी प्रसंग, दशरथ प्रसंग, राम जन्म, जनक प्रसंग, सीता जन्म
– दूसरा दिन (12 अक्टूबर)- सुबाहू-मारीच प्रसंग, विश्वामित्र आगमन, राम लक्ष्मण प्रसंग, ताड़का वध, सुबाहु-मारीच वध, अहिल्या उद्धार-अवतरण
– तीसरा दिन (13 अक्टूबर)- सीता स्वयंवर, परशुराम लक्ष्मण संवाद, राम बारात
– चौथा दिन (14 अक्टूबर)- दशरथ दरबार, कैकयी मंथरा संवाद, राम वनवास, सुमंत विदाई, केवट लीला
– पाँचवाँ दिन (15 अक्टूबर)- भरत शत्रुघ्न आगमन, भरत मिलाप, शूर्पणखा नासिका छेदन, खर-दूषण वध, रावण दरबार
– छठा दिन (16 अक्टूबर)- बूढ़ा मारीच प्रसंग, साधु वेश में रावण, सीता हरण, शबरी भक्ति-प्रसंग, हनुमान अवतरण-मिलन, सुग्रीव दरबार
– सातवाँ दिन (17 अक्टूबर)- बाली सुग्रीव युद्ध, अशोक वाटिका प्रसंग, अक्षय कुमार वध, मेघनाद प्रसंग, लंका दहन
– आठवाँ दिन (18 अक्टूबर)- रामेश्वर स्थापना, रावण दरबार, विभीषण का लंका से निष्कासन, अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाना
– नौवाँ दिन (19 अक्टूबर) कुंभकरण वध, मेघनाद वध, सती सुलोचना प्रसंग, अहिरावण वध, मकरध्वज प्रसंग, रावण वध
– दसवाँ दिन (20 अक्टूबर)- दशहरा

देवभूमि जेके न्यूज, डोईवाला। विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट के नेत्र रोग विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ओपीडी में आने वाले लोगों को आंखों की सुरक्षित देखभाल के विषय में जानकारी दी गयी।
गुरुवार को नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऑप्टोमेट्री के छात्र-छात्राओं ने अपनी आंखों से प्यार करें थीम पर ओपीडी में आए मरीजों और उनके तीमारदारों को आंखों की देखभाल को लेकर हेल्थ टॉक दी। उन्होंने नियमित आंखों की जांच, संतुलित आहार और स्क्रीन टाइम कम करने के महत्व पर जानकारी दी। साथ ही पोस्टर के माध्यम से आंखों की सुरक्षित देखभाल को सरल तरीके से समझाया।
इस अवसर पर हिम्स की प्राचार्य डॉ. रेनू धस्माणा ने ओपीडी में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आंखें हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील अंग हैं और इनकी देखभाल बेहद जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों पर मोबाइल के दुष्प्रभावों को लेकर चिंता जताई। डॉ. धस्माणा ने कहा कि आजकल बच्चे घंटों मोबाइल और गैजेट्स पर समय बिता रहे हैं, जिससे कम उम्र में ही मायोपिया (निकट दृष्टि दोष), आंखों में सूखापन और थकान जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों का स्क्रीन टाइम सीमित करें और उन्हें आउटडोर गतिविधियों के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आंखों की देखभाल के लिए लगातार स्क्रीन देखने से बचें और स्क्रीन टाइम कम करंें 20-20-20 रूल का पालन करें, हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें, ज्यादा से ज्यादा समय घर से बाहर बिताएं, नियमित रूप से आंखों की जांच कराएं, विटामिन-ए से भरपूर संतुलित आहार लें। उन्होंने कहा कि आंखों में किसी प्रकार की समस्या होने पर कोई भी आई ड्राप न डाले बल्कि नेत्र रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें। इस अवसर पर डॉ. हर्ष बहादुर, डॉ. सुकृति उपाध्याय, डॉ. उदित राज शर्मा, डॉ. ललित गुप्ता, डॉ. सिरोली, नीलम तिवारी, कविता, सुबोध गुप्ता, आशीष लोधी, दीपक शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.