उत्तराखंड

स्व. काबुल सिंह जी के नेत्रों से दुनिया देखेंगे दो नेत्रहीन

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) - अपने जीवन का अधिकांश भाग निर्मल आश्रम की सेवा में व्यतीत करने वाले 90 वर्षीय सo काबुल सिंह जी पुत्र सo…

स्व. काबुल सिंह जी के नेत्रों से दुनिया देखेंगे दो नेत्रहीन

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) –

अपने जीवन का अधिकांश भाग निर्मल आश्रम की सेवा में व्यतीत करने वाले 90 वर्षीय सo काबुल सिंह जी पुत्र सo कंधारा सिंह जी का आज दिनांक 07.01.2026 को लगभग 2:30 बजे निर्मल आश्रम ऋषिकेश में निधन हो गया । अंतिम समय में महंत बाबा राम सिंह जी एवं संत बाबा जोध सिंह जी उनके पास उपस्थित थे | दिवंगत के पुत्र डाo सुखविंदर सिंह, सo बलविंदर सिंह व समस्त परिवार भी वहाँ मौजूद था | जिन्होंने ने महाराज श्री से विनती की कि उनकी इच्छानुसार हमारे पूज्य काबुल सिंह जी के नेत्रदान करवा दिए जाएँ |
महाराज जी ने निर्मल आश्रम आई इंस्टिट्यूट के जनरल मैनेजर श्री अजय शर्मा जी को फ़ोन करके अपनी टीम को निर्मल आश्रम में भेजने के लिए कहा | निर्मल आश्रम आई इंस्टिट्यूट की टीम ने बाबू आत्म प्रकाश जी के नेतृत्व में मौक़े पर पहुँच कर दिवंगत के कॉर्निया एकत्रित किए |
यद्यपि स्वo काबुल सिंह जी सशरीर हमारे बीच नहीं रहे, यह एक शाश्वत सत्य है तथापि वो अपनी आँखों से इस सुंदर संसार को देखते रहेंगे |

नेत्रदान के लिए आवश्यक बातें |
1. मृत्यु के 6 घंटेके अंदर आंखें दान कर देनी चाहिए |
2. मृतक की आँखे बंद करके उसके ऊपर गीली रुई रख देनी चाहिए |
3. पंखा बंद कर दें ऐ. सी. हो तो चलने दें |
4. सिर के नीचे तकिया रख दें |

नेत्रदान करने के लिए संपर्क कर सकतें हैं | +91-9837607526

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.