उत्तराखंड

*ऋषिकेश-इनर व्हील क्लब ऋषिकेश ने एम्स में भर्ती 9 वर्षीय मासूम के किडनी ऑपरेशन के लिए दिया आर्थिक सहयोग*

देवभूमि जे के न्यूज,(ऋषिकेश), 05अगस्त 2026- सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा में हमेशा अग्रणी रहने वाली प्रतिष्ठित संस्था इनर व्हील क्लब ऋषिकेश (डिस्ट्रिक्ट 308) ने एक बार फिर…

देवभूमि जे के न्यूज,(ऋषिकेश), 05अगस्त 2026-

सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा में हमेशा अग्रणी रहने वाली प्रतिष्ठित संस्था इनर व्हील क्लब ऋषिकेश (डिस्ट्रिक्ट 308) ने एक बार फिर समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। क्लब की ओर से एम्स ऋषिकेश में जिंदगी की जंग लड़ रहे एक 09 वर्षीय मासूम बच्चे के किडनी के ऑपरेशन के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को इस कठिन समय में मजबूती प्रदान करने के लिए राशन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।

मासूम के सफल ऑपरेशन के लिए बढ़ाया मदद का हाथ-
प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 वर्षीय एक नन्हा बच्चा एम्स ऋषिकेश में भर्ती है, जिसे किडनी के बेहद गंभीर ऑपरेशन की सख्त जरूरत थी।

पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए इनर व्हील क्लब ऋषिकेश की समर्पित अध्यक्षा ऋतु असुजा अपने महिला सदस्यों के साथ तुरंत आगे आईं। क्लब की नवनियुक्त अध्यक्षा और पदाधिकारियों की मौजूदगी में बच्चे के इलाज के लिए नगद आर्थिक सहायता राशि सीधे परिवार को सौंपी गई, ताकि बिना किसी बाधा के ऑपरेशन समय पर संपन्न हो सके।आर्थिक मदद के साथ राशन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई ।इनर व्हील क्लब ने नं केवल अस्पताल के इलाज तक ही अपनी सेवा को सीमित नहीं रखा, बल्कि इस बात का भी पूरा ध्यान रखा कि इलाज के दौरान अस्पताल में दिन-रात काट रहे परिवार को भोजन की कोई समस्या न हो। इसके लिए क्लब के सदस्यों द्वारा पीड़ित परिवार को आवश्यक सूखा राशन और खाद्य सामग्री की किट भी भेंट की गई।

ईश्वर से की शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना-

इस भावुक क्षण में इनर व्हील क्लब ऋषिकेश की सभी उपस्थित अध्यक्षा ऋतु असुजा सहित महिला सदस्यों ने नन्हे बच्चे के सिर पर हाथ रखकर उसे दुलार दिया और भगवान से उसके सफल ऑपरेशन, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु जीवन के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना की।

यही है इनर व्हील का सेवा संकल्प-
इस मानवीय कार्य के उपरांत क्लब की अध्यक्षा ने अपने संदेश में कहा कि “हमारा एक छोटा सा प्रयास और सहयोग यदि किसी जरूरतमंद और लाचार परिवार के अंधेरे जीवन में उम्मीद और सहारे की नई किरण बन सके, तो यही हमारे जीवन की सबसे बड़ी सार्थकता है। ‘सेवा, मित्रता और मानवता’ ही इनर व्हील क्लब का मूल मंत्र है और हम आगे भी ऐसे सेवा कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।”इस पुनीत कार्य में इनर व्हील क्लब ऋषिकेश (डिस्ट्रिक्ट 308) की कार्यकारिणी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, सदस्य और अस्पताल का स्टाफ उपस्थित रहा, जिन्होंने इस नेक पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.