उत्तराखंड

ऋषिकेश – वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित “अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस” पर मेधावियों एवं अति वरिष्ठजनों को किया सम्मानित

देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश- अतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के शुभ अवसर पर, शहर के प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के द्वारा आध्यात्मिक चेतना व गुरु…

ऋषिकेश – वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित “अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस” पर मेधावियों एवं अति वरिष्ठजनों को किया सम्मानित

देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश-
अतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के शुभ अवसर पर, शहर के प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के द्वारा आध्यात्मिक चेतना व गुरु छाया से आच्छादित श्री गुरु नानक निवास , गुरुद्वारा रेलवे मार्ग, ऋषिकेश में धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि शहर के लोकप्रिय महापौर शम्भू पासवान , निकटवर्ती क्षेत्र मुनि की रेती नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति नीलम बिजल्वाण और टीएचडीसी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ ए एन त्रिपाठी की गरिमा मयी उपस्थिति में दीप प्रज्वल कर, मंत्रोचारण के बीच किया गया।संगठन के अति वरिष्ठ सदस्यों दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, धनेश एन काला, दधीच कुमार, गुरबचन सिंह, एच एन सिंह, श्रीमती कमल राज, मंशा राम, ओम दत्त त्यागी, रतन चन्द गोयल, रामानंद धस्माना, डॉ रमा गुसाईं, राजेन्द्र सिंह रक्खा, राम जनम वर्मा को सम्मानित किया गया ।साथ ही मेरिट प्राप्त छात्र छात्राओं आराध्य जैन, कवल दीप अरोड़ा ,ऐशन्या, वैभव मेंदीरत्ता, दिव्यम गुप्ता, रुचि जैन पुरस्कृत किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे नगर की प्रतिभाओं, डॉ सुनील थपलियाल, दिनेश शर्मा, परशुराम सभा के संदीप शास्त्री, डॉ शिव नरेश यादव, एवं चांदनी सिंह को भी संगठन द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन महानुभावों द्वारा मन्त्रों एवं शंखनाद के साथ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाने के बारे में वक्ताओं ने अपने विचार रखें। मंच का संचालन कर रहे महासचिव एस पी अग्रवाल ने बताया कि इस दिन बुजुर्गों को परिवार में , समाज में सभी के द्वारा सम्मान एवं प्यार मिले, इसी उद्देश्य से यह दिन मनाया जाता है।
अन्त में अध्यक्ष प्रमोद जैन ऋषिकेश – वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित “अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस” पर मेधावियों एवं अति वरिष्ठजनों को किया सम्मानित ने अपने विचार रखे और सभी आगन्तुक अतिथियों, प्रिंट और सोशलमीडिया से आये पत्रकार बन्धुओं एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में संरक्षक डॉ हरीश धींगरा, समाज सेवी कमल सिंह राणा, सत्येन्द्र कुमार शर्मा, गुरविंदर सलूजा, अशोक रस्तोगी, अरविन्द जैन,कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, नरेंद्र दीक्षित, दिनेश मुद्गल, नरेश गर्ग, मदन लाल वालिया, ओ पी मुल्तानी,सतीश शर्मा, चन्द्र पाल सिंह, हर चरण सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की देखें वीडियो-

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.