ऋषिकेश

ऋषिकेश में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल.

[caption id="attachment_20089" align="alignnone" width="1260"] प्रतीकात्मक तस्वीर।[/caption] देव भूमि जे के न्यूज ,ऋषिकेश। सोमवार शाम ऋषिकेश क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। जंगलात बैरियर…

ऋषिकेश में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

देव भूमि जे के न्यूज ,ऋषिकेश। सोमवार शाम ऋषिकेश क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। जंगलात बैरियर से करीब एक किलोमीटर आगे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि एक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4:34 बजे डायल-112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बस अड्डा पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर UK14A-6973 और UK07FP-7856 नंबर की दोनों मोटरसाइकिलें दुर्घटनाग्रस्त मिलीं।

आमने-सामने हुई टक्कर में सोहन लाल नौटियाल (40) निवासी ग्राम सिला, मालदेवता, देहरादून की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं बलराम नौटियाल (45) निवासी ग्राम सिला, मालदेवता, देहरादून, प्रियांशु मिश्रा (21) निवासी भट्टोवाला, गुमानीवाला, ऋषिकेश और रोहित कण्डवाल (23) निवासी ठाकुरपुर, श्यामपुर, ऋषिकेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। मृतक के शव को पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की आवश्यक कार्रवाई के लिए चिकित्सालय की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।

सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिलों को थाने में लाकर सुरक्षित खड़ा कराया है। हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.