ऋषिकेश

ऋषिकेश -अयोध्याधाम में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हुए धार्मिक आयोजन

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,18 जनवरी, 2024 भगवान आदि गुरु शंकराचार्य जी ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्‌गुरु शंकरावाचे जी महाराजशंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम समाधि संस्थान दंडी वाड़ा, मायाकुण्ड ऋषिकेश में अयोध्याधाम…

ऋषिकेश -अयोध्याधाम में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हुए धार्मिक आयोजन

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,18 जनवरी, 2024

भगवान आदि गुरु शंकराचार्य जी ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्‌गुरु शंकरावाचे जी महाराजशंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम समाधि संस्थान दंडी वाड़ा, मायाकुण्ड ऋषिकेश में अयोध्याधाम में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में अनेकानेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

आश्रम में प्रमुख रूप से पांचांग पूजन, विष्णु सहस्त्रनाम पाठ का विशेष आयोजन एवं हरीनाम संर्कीतन का विशाल आयोजन सामुहिक रूप से हुआ। इसके साथ ही विशाल भण्डारे में सैंकड़ों लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
दोपहर बाद सुन्दर काण्ड पाठ के पाठ का आयोजन वेदपाठियों द्वारा किया गया।सांय आश्रम में दीपोत्सव का भी दिव्य आयोजन किया गया।
ऋषिकेश -अयोध्याधाम में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हुए धार्मिक आयोजन
कार्यक्रम में मुख्य रूप से केशव स्वरूप ब्रह्मचारी, अच्युतानंद महाराज , रमा बल्लभ भटृ, सुभाष डोभाल, संदीप शास्त्री, सरोज डिमरी, पूर्व पार्षद रीना शर्मा, राजेंद्र चमोली, शैलेंद्र मिश्रा ,नरेंद्र सकलानी, गंगाराम व्यास, शंकर भट्ट , मुकुंद शास्त्री ,प्रवीण ध्यानी आदि उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.