ऋषिकेश

*एम्स के चिकित्सा शिविर में अनेकों वरिष्ठ नागरिकों ने लिया स्वास्थ्य लाभ*

देवभूमि जेके न्यूज, ऋषिकेश- वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से हर माह के पहले और तीसरे शनिवार को संचालित होने वाले…

देवभूमि जेके न्यूज, ऋषिकेश-

वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से हर माह के पहले और तीसरे शनिवार को संचालित होने वाले कैंप के अंतर्गत आज जुलाई माह के पहले शनिवार को अवधूत आश्रम रेलवे रोड पर आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में जनरल फीजिशियन, ई एन टी विशेषज्ञ,नेत्र विशेषज्ञ,फिजियोथैरेपिस्ट, ने रोगीयो का परीक्षण किया।लगभग 38 व्यक्तियों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। शिविर की कमान एम्स के जीरियाट्रिक विभाग की विभागाध्यक्ष डा मीनाक्षी धर जी के नेतृत्व में प्रारंभ हुई। शिविर में लाल पैथ लैब के सहयोग से डा विजय गुप्ता द्वारा रक्त जांच कैम्प का भी आयोजन किया गया।
वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित इस कैंप में नगर के कई वरिष्ठ नागरिक एवम अन्य लोग लाभान्वित हो रहे हैं। नगर के लोगों के लिए यह एक बहुत बड़ी सुविधा है ।इस अवसर पर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक रस्तोगी,महासचिव एस पी अग्रवाल, सत्येन्द्र कुमार शर्मा,उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार दीक्षित, श्याम सिंह,ब्रह्म कुमार शर्मा,प्रदीप कुमार गुप्ता, सतीश शर्मा,शिव मंगल राम, ओम प्रकाश मुल्तानी, विजय बाला शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.