उत्तराखंड

*डॉ. प्रमोद कुमार जैन दिगंबर जैन परिषद् के गढ़वाल मंडल प्रभारी उपाध्यक्ष मनोनित*

ऋषिकेश/देहरादून, 4 जुलाई (देवभूमि जे के न्यूज़): अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन परिषद की उत्तराखंड राज्य इकाई का विस्तार करते हुए संगठन ने एक बड़ी सांगठनिक घोषणा की है।…

ऋषिकेश/देहरादून, 4 जुलाई (देवभूमि जे के न्यूज़): अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन परिषद की उत्तराखंड राज्य इकाई का विस्तार करते हुए संगठन ने एक बड़ी सांगठनिक घोषणा की है। परिषद के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश कुमार जैन ने समाज के वरिष्ठ समाजसेवी और कर्मठ व्यक्तित्व डॉ. प्रमोद कुमार जैन को गढ़वाल मंडल का प्रभारी उपाध्यक्ष (राज्य इकाई) मनोनीत किया है।डॉ. प्रमोद कुमार जैन को यह महत्वपूर्ण एवं गरिमामयी जिम्मेदारी उनकी समाज के प्रति दीर्घकालिक निष्ठा, उत्कृष्ट सांगठनिक क्षमता और कुशल नेतृत्व को देखते हुए सौंपी गई है। परिषद के प्रांतीय नेतृत्व का मानना है कि डॉ. जैन के अनुभवों का लाभ संपूर्ण गढ़वाल क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने में मिलेगा। उनकी इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्ति से संपूर्ण उत्तराखंड के जैन समाज, व्यापारिक संगठनों और प्रबुद्ध जनों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।इस नई और बड़ी जिम्मेदारी पर परिषद के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रभारी उपाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार जैन ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि वे भगवान महावीर के सिद्धांतों और परिषद की नीतियों को आत्मसात करते हुए गढ़वाल मंडल के सभी जनपदों में समाज को और अधिक संगठित व सशक्त करेंगे। सामाजिक समरसता, युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना और धार्मिक धरोहरों का संरक्षण उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी।उनकी इस गौरवमयी नियुक्ति पर अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन परिषद के स्थानीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों, विभिन्न जैन संस्थाओं और शुभचिंतकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी तथा उनके यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना की।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.