देवभूमि जे के न्यूज –
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों के कब्जे से कुल 60 ट्रेटा पैक देशी शराब बरामद हुई। इनमें से एक आरोपी के पास से शराब एक BLINKIT बैग के अंदर रखी मिली, जबकि दूसरे के पास से 25 ट्रेटा पैक शराब बरामद की गई। शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
पुलिस के मुताबिक, जनपद को नशामुक्त बनाने तथा अवैध शराब, चरस, स्मैक और गांजा आदि की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में लगातार चेकिंग और दबिश अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 5 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीमों ने डगवाली रोड और गोल चक्कर आईडीपीएल क्षेत्र में चेकिंग की।
चेकिंग के दौरान डगवाली रोड से रमन जाटव, उम्र 29 वर्ष, निवासी नई जाटव बस्ती, ऋषिकेश को 25 ट्रेटा पैक माल्टा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं गोल चक्कर आईडीपीएल ऋषिकेश क्षेत्र से देव कुमार, उम्र 22 वर्ष, निवासी बनखंडी, ऋषिकेश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, देव कुमार के पास मौजूद BLINKIT बैग की तलाशी लेने पर उसके अंदर से 35 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन संख्या UK14N-4186 को भी कब्जे में लिया है।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार रमन जाटव के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 513/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम तथा देव कुमार के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 515/2026, धारा 60(1)(क)/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
ऋषिकेश पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बरामदगी:
– रमन जाटव के कब्जे से 25 ट्रेटा पैक माल्टा देशी शराब
– देव कुमार के कब्जे से 35 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब
– एक्टिवा वाहन संख्या UK14N-4186
गिरफ्तार आरोपी:
1. रमन जाटव, उम्र 29 वर्ष, निवासी गली नंबर 10, नई जाटव बस्ती, ऋषिकेश।
2. देव कुमार, उम्र 22 वर्ष, निवासी बनखंडी, ऋषिकेश, जनपद देहरादून।
पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक अमित कुमार, कांस्टेबल 1261 संजय सेजवाल, कांस्टेबल 263 शेखर चौहान, कांस्टेबल 768 दिनेश कामली एवं कांस्टेबल 192 अंकुल कुमार।






0 Comments