ऋषिकेश

*ऋषिकेश- बीस वर्षीय गौतम अरोड़ा ने 72 सीढ़ी के पास गंगा में लगाई छलांग – सर्चिंग अभियान जारी*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश हरिद्वार रोड स्थित 72 सीढ़ी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी के पुत्र का गंगा नदी में कूदने का मामला सामने आया है।…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश हरिद्वार रोड स्थित 72 सीढ़ी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी के पुत्र का गंगा नदी में कूदने का मामला सामने आया है। मंगलवार देर शाम का मामला है।उसने अपने भाई को मैसेज भेज कर लिखा है, माता पिता का ध्यान रखना, मैं जा रहा हूँ।

एसडीआरएफ के कविन्द्र सजवाण ने बताया कि एसडीआरएफ टीम,जल पुलिस, स्थानीय पुलिस सर्च अभियान में जुटी हुई है। बुधवार सुबह से राफ्ट लेकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। गंगा नदी में अभी तक सुराग नहीं लगा है। युवक का नाम गौतम अरोड़ा उम्र 20 वर्ष है।पुत्र दलीप अरोड़ा, मनीराम मार्ग ऋषिकेश है। पिता व्यापारी हैं ऋषिकेश में। युवक गौतम ग्राफिक एरा का छात्र बताया जा रहा है। आखिर क्यों उसने ऐसा कदम उठाया इसका पता नहीं लग पाया है। अभी सर्चिंग अभियान जारी है। सर्च ऑपरेशन में एडिशनल सब इंस्पेक्टर बिशन सिंह खड़का हेड कांस्टेबल चैतन्य त्यागी हेडमास्टर हरीश गुसाई कांस्टेबल दीपक रावत कांस्टेबल अनिल चौधरी गोताखोर विनोद सेमवाल कांस्टेबल विनीत कुमार रहे मौजूद।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.