उत्तराखंड

*वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन आयोजित किया वृहद चिकित्सा शिविर*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश- वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ऋषिकेश के द्वारा एवं मेदान्ता सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल गुरु ग्राम के सहयोग से एक मेगा मेडिकल कैम्प का…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश-

वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ऋषिकेश के द्वारा एवं मेदान्ता सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल गुरु ग्राम के सहयोग से एक मेगा मेडिकल कैम्प का आयोजन श्री गुरु नानक निवास, रेलवे रोड पर किया गया।

चिकित्सा शिविर का उद्घाटन नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महासचिव प्रतीक कालिया शर्मा के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि संगठन के इन कार्यों से यूवा पीढी को प्रेरणा मिलती है।इसअवसर पर मेदान्ता हास्पिटल से आये हुए डाक्टर्स तथ स्टाफ को सम्मानित किया गया। मेदान्ता हास्पिटल के मैनेजर श्री नीतीश शर्मा जी के नेतृत्व में आयी टीम में डाक्टर विजय कुमार(कार्डियोपल्मोनरी), डाक्टर ईशान (आर्थोपेडिक सर्जन), ने 132मरीजों का चैक अप किया। संगठन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन एवम महासचिव एस पी अग्रवाल ने बताया कि संगठन इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर सभी स्वस्थ हो, इस उद्देश्य की दिशा में प्रयासरत है। इस अवसर पर प्रमोद कुमार जैन अध्यक्ष, एस पी अग्रवाल महासचिव, प्रदीप कुमार जैन कोषाध्यक्ष,सत्येन्द्र कुमार शर्मा, आलोक शर्मा, अरविन्द जैन,अशोक शर्मा, दिनेश मुद्गल, नरेश गर्ग, मदन वालिया, हेम कुमार पांडेय, डा विजय, प्रेम सिंह सैनी, प्रमोद सतीजा, आर डी गौनियाल, बी बी बाली, हरिश तोमर, गणेशी लाल, ओ पी मुल्तानी, एस एस अटवाडिया , आर के कोहली हरेंद्र असवाल, सुरेन्द्र आहूजा, श्रीमती नूतन अग्रवाल, रचना गर्ग, दीपा जैन, उपस्थित रहे

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.