उत्तराखंड

*चिकित्सा शिविर में भारी संख्या में लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण।*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश - वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से हर माह के पहलें और तीसरे शनिवार को…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश –

वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से हर माह के पहलें और तीसरे शनिवार को संचालित होने वाले कैंप के अनतर्गत आज नवम्बर 2024 माह के तीसरे शनिवार को जीवनी माई धर्मशाला में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में जनरल फिजिशियन डा अनुपम कुमार, आप्थो डा दीपा, डा अंजली, डा राजन एवम फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर पूजा आर्य ने रोगीयो का परीक्षण किया।लगभग 51 व्यक्तियों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। शिविर की कमान एम्स के जीरियाट्रिक विभाग की विभागाध्यक्ष डा मीनाक्षी धर जी के नेतृत्व में होती है। शिविर में लाल पैथ लैब के सहयोग से डा विजय गुप्ता द्वारा रक्त जांच कैम्प का भी आयोजन किया गया। एम्स के सौजन्य से आयोजित इस कैंप में नगर के कई वरिष्ठ नागरिक एवम अन्य लोग लाभान्वित हो रहे हैं। नगर के लोगों के लिए यह एक बहुत बड़ी सुविधा है ।इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन, महासचिव एस पी अग्रवाल, अशोक रस्तोगी, प्रदीप जैन, कमल सिंह राणा, सत्येंद्र कुमार शर्मा, गणेशीलाल,बी के शर्मा आलोक शर्मा, चन्दन सिंह पवांर, अरविन्द जैन,नरेश गर्ग, हर चरण सिंह, प्राण नाथ खुराना , रमेश चन्द जैन,श्याम सिंह अटवाड़िया, अनिल चौधरी, ओ पी मुल्तानी, बी डी उनियाल,रविन्द्र कुमार गुप्ता के जी गोयलआदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.