उत्तराखंड

*ऋषिकेश- मुरारी बापू जी के मुखारबिंद से होगी नौ दिवसीय श्रीराम कथा*

देवभूमि जेके न्यूज 06 नवंबर 2024- ऋषिकेश में मुरारी बापू जी की कथा का आयोजन भव्य और दिव्य स्तर पर किया जा रहा है। एक होटल में प्रेस…

देवभूमि जेके न्यूज 06 नवंबर 2024-

ऋषिकेश में मुरारी बापू जी की कथा का आयोजन भव्य और दिव्य स्तर पर किया जा रहा है। एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान आयोजन समिति ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि दिनाँक 07 नवम्बर 2024 से प्रख्यात कथा वाचक मुरारी बापू जी के मुखारबिंद से मुनि की रेती स्थित पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम में श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा हैं आयोजन से जुड़े नितिन आमेटा और वीरेन्द्र भारद्वाज ने मीडिया को उक्त जानकारी दी। बताया कि पूज्य संत श्री मुरारी बापू जी दिनाँक 07 नवम्बर से दिनाँक 15 नवम्बर तक श्री राम कथा करेगें पहले दिन की कथा शाम 04 बजे से 07 बजे तक होगी शेष दिनों में सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक होगी।

कथा सुनने के लिये आने वालों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था आयोजकों के स्तर पर की गई है। कथा में किसी से भी किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.