उत्तराखंड

*”बुजुर्ग धर्मवीर सिंह के परिजनों ने कराया नेत्रदान “-दो जिंदगीयां होगी रोशन*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,अंतर मन में दूसरे के सुख से सुखी होने और दूसरे के दुख में दुखी होने के भाव बन जाने से ही हम…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,अंतर मन में दूसरे के सुख से सुखी होने और दूसरे के दुख में दुखी होने के भाव बन जाने से ही हम मनुष्य कहलाने के अधिकारी बन जाते हैं। ऐसे ही भाव से 86 वर्षीय श्री धर्मवीर सिंह ने अपने जीवन काल में रविंद्र शर्मा को नेत्रदान कराने के लिए अवगत करा दिया था।
नेत्रदान कार्यकर्ता व लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग के अनुसार हरिद्वार निवासी धर्मवीर सिंह ने अपने जीवन काल में नेत्रदान का निर्णय लेकर अपने परिजनों के स्थान पर रविंद्र शर्मा की ड्यूटी लगा दी थी, जिन्होंने मृत्योपरांत उनके पुत्र अजय कुमार व विजय कुमार से स्वीकृति लेकर नेत्रदान महादान की टीम को जानने वाले अनिल भास्कर व नवदीप अरोड़ा को सूचित किया। टीम के आग्रह पर ऋषिकेश आई बैंक की नेत्र चिकित्सक अनु चौधरी व संदीप गोसाई ने उनके निवास पर पहुंच कर दोनों कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए। नेत्रदान का पुनीत कार्य कराने पर नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश के मीडिया प्रभारी अशोक कालरा ने परिवार का आभार व्यक्त किया। मिशन का यह 366 वां सफल प्रयास है जिससे 732 व्यक्ति लाभान्वित हो चुके हैं।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.