राष्ट्रीय

*वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी उत्तराखंड ऋषिकेश की मार्शल आर्ट कोच शिवानी गुप्ता*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,16/11/2023- उत्तराखंड तीर्थ नगरी ऋषिकेश की मार्शल आर्ट कोच शिवानी गुप्ता पुर्तगाल में होने वाली आगामी वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 में भारत…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,16/11/2023-

उत्तराखंड तीर्थ नगरी ऋषिकेश की मार्शल आर्ट कोच शिवानी गुप्ता पुर्तगाल में होने वाली आगामी वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 में भारत के किक बॉक्सिंग टीम का प्रतिनिधित्व करेगी इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयनित होने वाली उत्तराखंड की शिवानी गुप्ता विदेश की धरती पर 70 किलो भार वर्ग लाइट कांटेक्ट इवेंट, किक लाइट इवेंट में चुनौती पेश करेंगी इस अवसर पर वाको इंडिया किक बॉक्सिंग अध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं उत्तराखंड एमेच्योर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद कोटनाला , ओम प्रकाश मल जी, महासचिव सत्येंद्र कुमार, देवभूमि ऋषिकेश मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर अध्यक्ष सत्यवीर सिंह तोमर, महासचिव अलक्षेंद्र सिंह, समाजसेवी विपिन डोगरा,समाज सेवी राजकिशोर, समाजसेवी प्रिंसी रावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा,प्रदीप कोहली एवम् शहर के गणमान्य लोगों खेल प्रेमियों ने शिवानी गुप्ता को चयन के लिए बधाई दी भारतीय किकबॉक्सिंग टीम पुर्तगाल के लिए 18 नवंबर को रवाना होगी।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.