उत्तराखंड

प्रेस क्लब ऋषिकेश के अध्यक्ष दुर्गा नौटियाल पंचतत्व में विलीन

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश09/10/2024- ऋषिकेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष दुर्गा नौटियाल का बीते मंगलवार को निधन हो गया। बुधवार को मुनिकीरेती के पूर्णानंद घाट गंगा तट पर…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश09/10/2024-
ऋषिकेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष दुर्गा नौटियाल का बीते मंगलवार को निधन हो गया। बुधवार को मुनिकीरेती के पूर्णानंद घाट गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। सैकड़ो की संख्या में मौजूद लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
दैनिक जागरण ऋषिकेश के प्रभारी दुर्गा नौटियाल (43 वर्ष) का मंगलवार शाम को निधन हो गया है।वह पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। करीब दो महीने पहले उनका एम्स ऋषिकेश में आपरेशन हुआ था। कुछ दिन बाद स्वास्थ्य में गिरावट आने के बाद उनका नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उनके पीछे पत्नी विनीता (गृहिणी) व दो छोटे बच्चे छूट गए हैं। वहीं, निधन का शोक समाचार सुनकर पत्रकारिता जगत से लेकर राजनीति, सामाजिक क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है।
ऋषिकेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष दुर्गा नौटियाल के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, लोकसभा सदस्य अनिल बलूनी, त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद राजलक्ष्मी शाह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरा निशंक, राज्यसभा सदस्य नरेंद्र बंसल, वन मंत्री सुबोध उनियाल, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, निवर्तमान महापौर अनीता ममगाई आदि ने उनके निधन को पत्रकारिता जगत ही नहीं बल्कि समूचे समाज की अपूरणीय क्षति बताया।
अपनी लेखन क्षमता, समाज के प्रति संवेदनशीलता, कुशल व्यवहार और हंसमुख छवि के कारण वह सभी के बीच लोकप्रिय थे। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के महामंत्री हरीश जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, ऋषिकेश प्रेस क्लब के संरक्षक हरीश तिवारी, विक्रम सिंह, मनोहर काला, जितेंद्र चमोली, राजेश शर्मा, प्रमोद उनियाल, राजीव खत्री, विनय पांडे, अमित कड़ियाल, संजय उपाध्याय, गौरव ममगाई, ललित शर्मा, पंकज कौशल, दीपक पुरोहित, राजेश पांडे, दीपक सेमवाल, जयकुमार तिवारी, गणेश रयाल, रणवीर सिंह आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.