ऋषिकेश

*ऋषिकेश-चिकित्सा शिविर में भारी संख्या में लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,05/10/2024- वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से हर माह के पहलें और तीसरे शनिवार को संचालित…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,05/10/2024-
वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से हर माह के पहलें और तीसरे शनिवार को संचालित होने वाले कैंप के अनतर्गत आज अक्टूबर माह के प्रथम शनिवार को जीवनी माई धर्मशाला में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में जनरल फिजिशियन डाक्टर यथार्थ , डाक्टर आस्था जिंदल, डाक्टर ऋषिता, डाक्टर पूजा आर्य, डाक्टर पंखुरी, डाक्टर यश एवम फिजियोथेरेपी डॉक्टर की टीम ने रोगीयो का परीक्षण किया।लगभग 42 व्यक्तियों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। शिविर की कमान एम्स के जीरियाट्रिक विभाग की विभागाध्यक्ष डा मीनाक्षी धर जी के नेतृत्व में होती है। शिविर में लाल पैथ लैब के सहयोग से रक्त जांच कैम्प का भी आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त मर्म तकनीक द्वारा डा पवन कुमार एवम डा नारायणी के सहयोग से लोगों का निशुल्क इलाज किया गया। एम्स के सौजन्य से आयोजित इस कैंप में नगर के कई वरिष्ठ नागरिक एवम अन्य लोग लाभान्वित हो रहे हैं। नगर के लोगों के लिए यह एक बहुत बड़ी सुविधा है ।इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, दिनेश मुद्गल, अरविन्द जैन,हर चरण सिंह, प्राण नाथ खुराना,डा विजय गुप्ता , रमेश चन्द जैन, सत्य प्रकाश गुप्ता ,श्याम सिंह, सुरेन्द्र आहूजा, राम किशन, बी डी उनियाल, बी के शर्मा,आदि उपस्थित रहे।
-एस पी अग्रवाल

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.