उत्तराखंड

*इनर व्हील क्लब ऋषिकेश 308 द्वारा सफलतापूर्वक विवाह सहायता परियोजना का आयोजन*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश: इनर व्हील क्लब ऋषिकेश 308 ने समाजसेवा के अपने मिशन के तहत एक और उल्लेखनीय कदम उठाते हुए दो गरीब कन्याओं की विवाह…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश: इनर व्हील क्लब ऋषिकेश 308 ने समाजसेवा के अपने मिशन के तहत एक और उल्लेखनीय कदम उठाते हुए दो गरीब कन्याओं की विवाह सहायता परियोजना को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस परियोजना के अंतर्गत कुल 27,000 रुपये का राशन और आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

परियोजना की सफलता के पीछे प्रमुख भूमिका रश्मि अग्रवाल की रही, जिनके द्वारा इस परियोजना की पहल की गई और योगदान दिया गया। साथ ही, विभा सिंघल , एकता अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल,वर्षा खन्ना,अंशी बर्थ्वाल , अन्नुप्रिया तायल ने परियोजना के लिए आर्थिक योगदान देकर इसे सफल बनाया।
विवाह सहायता का कार्यक्रम प्रसाद हॉस्पिटल ऋषिकेश के प्रांगण में हुआ
पर हुआ, जहाँ वधू शिखा जिला पौड़ी निवासी के विवाह के लिए राशन वितरित किया गया। वा दूसरी वधू गौरी रायवाला निवासी के विवाह के लिए नकद सहायता प्रदान की गई। क्लब ने इन प्रयासों से ज़रूरतमंद वधुओं को आशीर्वाद और सहारा प्रदान किया। क्लब की अध्यक्ष, डॉ. रितु प्रसाद ने कहा कि इनर व्हील क्लब का उद्देश्य ज़रूरतमंदों की सहायता करना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.