उत्तराखंड

विश्वकर्मा पूजा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 38वां विश्वकर्मा पूजा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 17 सितंबर 2023 । विश्वकर्मा पूजा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 38वां विश्वकर्मा पूजा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 17 सितंबर 2023 ।

विश्वकर्मा पूजा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 38वां विश्वकर्मा पूजा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र और क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इस दौरान भोजपुरी गायकों ने अपनी प्रस्तुति भी दी।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का पहला इंजीनियर एवं वास्तुकार माना जाता है। विश्वकर्मा ने सृष्टि की रचना में भगवान ब्रह्मा की सहायता की थी। कहा कि ऐसी मान्यता है कि विश्वकर्मा जी ने ही देवताओं के घर, नगर, अस्त्र-शस्त्र आदि का निर्माण किया था। साथ ही हस्तिनापुर, द्वारिका, इंद्रपुरी, पुष्पक विमान एवं इन्द्रप्रस्थ जैसे कई नगरों, भवनों एवं वस्तुओं का निर्माण किया है। कह कि यही कारण से इस दिन उद्योगों एवं फैक्ट्र‍ियों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है।

मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा एक प्रसिद्ध ज्ञानी ऋषि और शिल्पकार थे। आज वो हमारे साथ नहीं लेकिन वो हर एक व्यक्ति के जीवन में कला के रूप में दिखाई देते है। कहा कि वेदों और पुराणों में इनका श्रद्धा सहित उल्लेख मिलता है। आज संसार जगत निर्माता भगवान विश्वकर्मा नहीं होते तो शिल्पकला और वास्तुकला का कोई नाम ही नहीं होता। कहा कि वास्तुकला से ही किसी भी वस्तु की पहचान होती। इन वास्तु निर्माता कलाकारों का श्रेय भी भगवान विश्वकर्मा को ही जाता है।

इस मौके पर बिहार राज्य से पहुंचे भोजपुरी गायक प्रमोद प्रेमी यादव ने अपनी प्रस्तुति दी। वहीं, भोजपुरी अभिनेत्री मनीषा यादव और अंकिता वर्मा ने जोरदार प्रस्तुति से सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष विश्वकर्मा पूजा समिति अध्यक्ष शम्भू पासवान, उपाध्यक्ष लालबाबू ठेकेदार ,जिलाध्यक्ष भाजपा रविन्द्र राणा, बीजेपी नेता प्मरतीक कालिया,ण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष बॉबी कुकरेती, दीपक विष्ट,दीप शर्मा महामंत्री डॉ सुनीता पासवान, संदीप गुप्ता,सुरेश ठेकेदार, अनिल ठेकेदार, गगन ठेकेदार, वन विकास निगम के सदस्य देवदत्त शर्मा, निवर्तमान वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम,व्यसायी संतोष पांथरी,मदन साह,आयुष महतो,रोशन महतो, विक्की साह,ललिता पासवान, संतोष पासवान मंतोष पासवान,सहित सैकड़ो की संख्या के भोजपुरी समाज के लोग उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.