उत्तराखंड

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मुनि की रेती में की गई साइबर/सीआईयू की गोष्ठी*

देव भूमि जे के न्यूज मुनि की रेती 16.09.24- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल द्वारा आज दिनांक 16.09.24 को मुनि की रेती क्षेत्र में ढालवाला…

देव भूमि जे के न्यूज मुनि की रेती 16.09.24-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल द्वारा आज दिनांक 16.09.24 को मुनि की रेती क्षेत्र में ढालवाला सीआईयू कार्यालय में साइबर तथा सीआईयू के अधिकारी व कर्मचारी गणों की गोष्ठी की गई। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्न दिशा निर्देश दिए गए-
*1- जनपद में मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।*
*2- विगत 5 वर्षों में नशा तथा चोरी के अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखने व उनका भौतिक सत्यापन कर तथा अपराधों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।*
*3- जेल में बंद कुख्यात अपराधियों से मिलने आने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए।*
*4- विगत 5 वर्षों में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्त की अपराधिक इतिहास तैयार किए जाने हेतु अवगत कराया गया ।*
*5- कोर्ट में पेशी के दौरान मिलने आने वाले व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखने की हिदायत दी गई।*
*6- इनामी तथा मफरूरों के विरुद्ध अलग-अलग टीम गठित कर कार्रवाई की जाने के निर्देश दिए गए।*
*7- साइबर अपराधों में अपराधों का पंजीकरण कर तथा टीमों को गठित कर अभियोंगों का अनावरण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।*
उक्त गोष्ठी में श्रीमती अस्मिता ममगाई क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर, प्रभारी निरीक्षक रितेश साह थाना मुनि की रेती, प्रभारी सीआई यू नदीम अतहर, प्रभारी साइबर सेल उप निरी0 संजय मिश्रा, उप0 निरी0 ओमकांत भूषण, उप निरी0 दर्शन काला,उप0निरी0 सचिन पुंडीर तथा समस्त अधिकारी/ कर्म0गण उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.