उत्तराखंड

छोटे भाई को बचाने के चक्कर में 02 बच्चियां गंगा जी मे बही -एसडीआरएफ टीम ने चलाया सर्चिंग अभियान।

देव भूमि जे के न्यूज,16/09/2024- देहरादून जिले के रायवाला क्षेत्र से एक बेहद दुःखद खबर आई हैं, आज दिनांक 16/09/2024 को समय करीब 11:30 बजे गीता कुटीर घाट…

देव भूमि जे के न्यूज,16/09/2024-

देहरादून जिले के रायवाला क्षेत्र से एक बेहद दुःखद खबर आई हैं, आज दिनांक 16/09/2024 को समय करीब 11:30 बजे गीता कुटीर घाट हरिपुर कला में हरिपुरकलां निवासी दो परिवारो के पांच बच्चे व एक महिला घाट से आगे गंगा जी में नहा रहे थे, इस दौरान पानी के तेज बहाव में बह रहे अपने छोटे भाई को बचाने के चक्कर में 02 बच्चियां गंगा जी मे बह गई। सूचना पर चौकी हरिपुर कला व थाना रायवाला से पुलिस बल मौके पर पहुँचा तथा घटना के संबंध में sdrf की टीम को सूचित कर मौके पर बुलाया गया, मौके पर पुलिस तथा SDRF की टीम द्वारा नदी में बही दोनों बच्चीयों की तलाश हेतु सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

*नदी में बही बच्चियों के नाम :-*

1- साक्षी पुत्री अनिल निवासी गली न0 03, हरिपुरकलां, रायवाला, उम्र 15 वर्ष
2- वैष्णवी पुत्री अनिल निवासी गली न0 03, हरिपुरकलां, रायवाला, उम्र 13 वर्ष

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.