उत्तराखंड

ऋषिकेश-दुकान में घुस गाली गलौज व झपट्टा मारकर, आधी चैन छीनने वाला गिरफ्तार- चैन का टुकड़ा बरामद।

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश जनपद देहरादून दिनांक 9 सितंबर 2024- कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता शिवम गांधी पुत्र स्वर्गीय रमेश गांधी निवासी गली नंबर एक बंगाली मंदिर और…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश जनपद देहरादून दिनांक 9 सितंबर 2024-

कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता शिवम गांधी पुत्र स्वर्गीय रमेश गांधी निवासी गली नंबर एक बंगाली मंदिर और ऋषिकेश के द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि सोनू वह एक महिला के द्वारा अपने साथियों के साथ मेरी दुकान पर आकर मेरी पत्नी से मारपीट कर सोने की आधी चैन छीन ली है।
शिकायतकर्ता की शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 481/24 धारा धारा 304(2)/115(2)/ 352/351(3)/317(2) बीएनएस बनाम सोनू पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकार ऋषिकेश के निर्देश में प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश द्वारा टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा मुकदमा में नाम दर्ज अभियुक्त को सोनी की आधी चैन के टुकड़े के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

*नाम पता अभियुक्तए
सोनू पुत्र कृष्ण पाल निवासी नगला चीनी थाना मंगलौर जिला हरिद्वार।

अभियुक्त के कब्जे से जामा तलाशी पर सोने की आधी चैन का टुकड़ा बरामद हुआ है जिसको शिकायतकर्ता द्वारा पहचान लिया गया है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.