उत्तराखंड

चिकित्सा शिविर में भारी संख्या में लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण।

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,07/09/2024- वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से हर माह के पहलें और तीसरे शनिवार को संचालित…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,07/09/2024-
वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से हर माह के पहलें और तीसरे शनिवार को संचालित होने वाले कैंप के अनतर्गत आज सितंबर माह के प्रथम शनिवार को जीवनी माई धर्मशाला में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में जनरल फिजिशियन डा यथार्थ मलिक , डा अंजली, डा कीर्ति, डा पूजा आर्य,डा मिहिर नेत्र विषेशज्ञ, एवम फिजियोथेरेपी डॉक्टर की टीम ने रोगीयो का परीक्षण किया।लगभग 58 व्यक्तियों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। शिविर की कमान एम्स के जीरियाट्रिक विभाग की विभागाध्यक्ष डा मीनाक्षी धर जी के नेतृत्व में होती है। शिविर में लाल पैथ लैब के सहयोग से रक्त जांच कैम्प का भी आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त मर्म तकनीक द्वारा डा पवन कुमार एवम डा नारायणी के सहयोग से लोगों का निशुल्क इलाज किया गया। एम्स के सौजन्य से आयोजित इस कैंप में नगर के कई वरिष्ठ नागरिक एवम अन्य लोग लाभान्वित हो रहे हैं। नगर के लोगों के लिए यह एक बहुत बड़ी सुविधा है ।

इस अवसर प्रमोद कुमार जैन अध्यक्ष, एस पी अग्रवाल महासचिव ,कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, दिनेश मुदगल, अरविन्द जैन, चन्दन सिंह पंवार,हर चरण सिंह, नरेश गर्ग, डा विजय गुप्ता ,एच एस असवाल , सतेन्द्र शर्मा,प्रमोद सतीजा, ब्रह्म कुमार शर्मा आलोक शर्मा ,ओ पी मुलतानी, सत्य प्रकाश गुप्ता ,श्याम सिंह,आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.