उत्तराखंड

ऋषिकेश में 15.61 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार.

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल…

ऋषिकेश में 15.61 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार.

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 15.61 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली ऋषिकेश की पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने पहली कार्रवाई में अमृत पुत्र गौरखनाथ, निवासी सपेरा बस्ती, काले की ढाल, ऋषिकेश को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 8.37 ग्राम स्मैक बरामद की गई। वहीं, दूसरे आरोपी गौरव कुमार पुत्र ढोला, निवासी ग्राम कुंवरपुर उर्फ चतरभोज, थाना मंडावर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7.24 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा संख्या 556/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक बिनेश कुमार, कांस्टेबल कुलदीप और कांस्टेबल शिवओम शामिल रहे। ऋषिकेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.