उत्तराखंड

पौष्टिक और संतुलित भोजन स्वस्थ जीवन का आधार : डॉ. विजय धस्माना

देव भूमि जे के न्यूज,2-September-2024 डोईवाला- हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान आयोजित प्रदर्शनी में बीमारियों को रोकने और जीवन की…

देव भूमि जे के न्यूज,2-September-2024 डोईवाला- हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान आयोजित प्रदर्शनी में बीमारियों को रोकने और जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने में पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

सोमवार को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में आहार विज्ञान विभाग की ओर से “सभी के लिए पौष्टिक आहार“ विषय पर आहार प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने किया। डॉ.धस्माना ने कहा कि पौष्टिक और संतुलित भोजन स्वस्थ जीवन का आधार है। बदली जीवनशैली के चलते हमारा खानपान भी दूषित हुआ है। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाने का उद्देश्य उत्तम स्वास्थ्य के लिये पोषण के महत्व के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना है।

एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का उद्देश्य लोगों को संतुलित आहार के महत्व के बारे में शिक्षित करना और लोगों में स्वस्थ खाने की आदतों को प्रोत्साहित करना है। अच्छा पोषण महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से भारत जैसे देश में, जहां कुपोषण एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है। 

निदेशक अस्पताल सेवाएं डॉ. हेमचंद्र पाण्डे के निर्देशन में आहार विज्ञान विभाग की ओर से प्रीति, रंजिता, पल्लवी व नेहा ने विभिन्न बिमारियों में दिए जाने वाले पोषक भोजन से संबंधित स्टॉल लगाए गए। इसमें मौजूद लोगों को बताया गया कि किस प्रकार हम बिमारियों में सही आहार लेकर जल्दी स्वस्थ हो सकते है। आहार विशषेज्ञ द्वारा यह भी बताया गया कि एक सम्पूर्ण आहार गर्भ में पल रहे शिशु से लेकर उसकी वद्धावस्था तक एक अहम भूमिका निभाता है। 

इस अवसर पर महानिदेशक शैक्षणिक विकास डॉ. विजेन्द्र चौहान, डॉ. ऐके देवराड़ी, डॉ. मुश्ताक अहमद, डॉ. सुनील सैनी, डॉ. दीपक गोयल, डॉ. विकास चंदेल, डॉ. भावना, डॉ. आरएस सैनी, डॉ. शहबाज अहमद, डॉ. मोहम्मद अकरम आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.