ऋषिकेश

*दीवाली की पूर्व संध्या पर पर प्रकाशमय हुआ विद्या मंदिर*

देवभूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश-10 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत व निष्ठा गोयल (समाज सेविका),साधना शर्मा(समाज सेविका) व एन. एस.एस.कार्यक्रम अधिकारी रामगोपाल…

देवभूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश-10 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत व निष्ठा गोयल (समाज सेविका),साधना शर्मा(समाज सेविका) व एन. एस.एस.कार्यक्रम अधिकारी रामगोपाल रतूड़ी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
उसके पश्चात कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने मां लक्ष्मी जी की आरती सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया एवम सभी छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को दीपावली के पावन पर्व की बधाई दी।
कार्यक्रम मे छात्र छात्राओं द्वारा “इको फ्रेंडली दिवाली”मनाने का संदेश भी दिया व विद्यालय में अनेकों प्रतियगिताओ को भी आयोजित किया गया ,जिसमे रंगोली में प्रथम आदिति ग्रुप दिया प्रतियोगिता में प्रथम लक्की, झालर प्रतियोगिता में यश नारंग, कार्ड प्रतियोगिता में शिखा प्रथम रहे जिसमे निर्णायक की भूमिका में निष्ठा,साधना,रजनी गर्ग रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना, गृह परीक्षा प्रभारी कर्णपाल बिष्ट, योशादा भारद्वाज, नागेन्द्र पोखरियाल, सुहानी आदि मौजूद रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.