ऋषिकेश

*दीपोत्सव पर महापौर ने तीन हाई मास्ट लाईटों का दिया तौहफा*

देव भूमि जे के न्यूज,10/11/2023-ऋषिकेश- दीपोत्सव पर्व दीपावली के मौके पर महापौर अनिता ममगाई ने मालवीय नगर में नीम करोली हनुमान मंदिर के पास, दुर्गा मंदिर के पास…

देव भूमि जे के न्यूज,10/11/2023-ऋषिकेश- दीपोत्सव पर्व दीपावली के मौके पर महापौर अनिता ममगाई ने मालवीय नगर में नीम करोली हनुमान मंदिर के पास, दुर्गा मंदिर के पास व शास्त्री नगर क्षेत्र के लोगों को हाई मास्ट लाईट का तौहफा दिया है। धनतेरस पर्व पर हाईमास्ट का उद्वाटन करते हुए महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि देश के सबसे प्रमुख दीपावली त्यौहार पर समस्त नगर निगम क्षेत्र जगमग रोशनी से नहाना चाहिए।

महापौर अनिता ममगाई ने शहर के तीन प्रमुख क्षेत्रों में शुक्रवार को हाई मास्ट लाईट का उद्वाटन किया। इस दौरान तीनों क्षेत्रों में स्थानीय लोग हाई मास्ट लगने से बेहद खुश नजर आये जिसके लिए क्षेत्रवासियों द्वारा महापौर का अभिनंदन भी किया गया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि दीपावली त्यौहार खुशियों का का और रोशनी का पर्व है। उनकी कोशिश है कि शहर के प्रत्येक क्षेत्र में अधिंयारा दूर हो सके ।इसके लिए सभी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाईटें लगवाई जा रही हैं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की बधाई के साथ साथ पर्व पर घरों की भांति ही अपने घरों के आसपास सफाई रखने की अपील भी की। इस दौरान पार्षद राधा रमोला, विजय बडोनी, गौरव कौशिक, भूपेंद्र बडोनी, महावीर चमोली, शशि भूषण बिंजोला, के एस दुबे, धर्मेंद्र राय, परविंदर पम्मा, अवतार सिंह, गंगा रावत, गीता पोखरियाल, राम प्रसाद पेनूयली, वायु राज, प्रमोद शर्मा, अनीता पोखरियाल, वाला, विजय सेमवाल, आरती जोशी, पूजा पोखरियाल उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.