ऋषिकेश

*लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने दीपावली मेले में हुए लकी ड्रॉ के विजेताओं को बांटे इनाम*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 10/11/2023- गत सप्ताह हुए लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन के भव्य व शानदार दीपावली मेले में हुए लकी ड्रॉ के विजेताओं को क्लब…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 10/11/2023-
गत सप्ताह हुए लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन के भव्य व शानदार दीपावली मेले में हुए लकी ड्रॉ के विजेताओं को क्लब द्वारा रेलवे रोड स्तिथ एक होटल में पुरस्कार वितरित किये प्रथम पुरस्कार मोटरसाइकिल अमन कुमार निवासी शांति नगर ,द्वितीय पुरस्कार कान के कुंडल रंजन शाह निवासी टीएचडीसी तृर्तीय पुरस्कार रेफ्रिजरेटर गंगानगर निवासी हर्षित गुप्ता ,चतुर्थ पुरस्कार वाशिंग मशीन ध्यान सिंह निवासी मेन बाजार व पंचम पुरस्कार डबल बेड के गद्दे मालवीय मार्ग निवासी तनुज कुमार अरोड़ा ने जीता।
इस अवसर पर संस्थापक लायंस ललित मोहन मिश्र व अध्यक्ष लायंस विकास ग्रोवर ने कहा कि क्लब मेले से हुई आय को निर्धनों के कल्याण व शिक्षा में लगायेगा। तथा निर्धन महिलाओं के विवाह में सहयोग करेगा।
इस अवसर पर ला महेश किंगर , दिनेश अरोड़ा , विशाल संगर , प्रदीप गुप्ता ,विनीत चावला आदि उपस्थति रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.