ऋषिकेश

*कावड़ यात्रा में आया 12 वर्षीय युवक परिजनों से बिछड़ा*

देवभूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 28 जुलाई 2024- आज दिनांक 28 जुलाई 2024 को चंद्रभागा पुल पर कावड़ यात्रा के दौरान ड्यूटीरत उप निरीक्षक विनोद कुमार एक 12…

देवभूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 28 जुलाई 2024-

आज दिनांक 28 जुलाई 2024 को चंद्रभागा पुल पर कावड़ यात्रा के दौरान ड्यूटीरत उप निरीक्षक विनोद कुमार एक 12 वर्षीय बालक संदिग्ध/लावारिस अवस्था में मिला जिससे पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि इस बालक का नाम जतिन है बालक गाजियाबाद से अपने परिजनों के साथ कावड़ लेकर आया था परंतु ऋषिकेश में अपने परिजनों से बिछड़ गया है गुमशुदा बालक को उप निरीक्षक विनोद कुमार के द्वारा कोतवाली ले जाया गया जहां महिला उपनिरीक्षक आरती कलूड़ा के संरक्षण में बालक पूछताछ की गई तो बालक अपना पता एवं परिजनों के संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पाया, सिर्फ अपने स्कूल का नाम बताया गया, इसके पश्चात महिला उप निरीक्षक आरती कलूड़ा के द्वारा स्कूल का नाम गूगल पर सर्च कर अध्यापक का नंबर प्राप्त किया गया, इसके बाद अध्यापक के कांटेक्ट नंबर पर संपर्क कर संपूर्ण जानकारी देकर बालक की माताजी का फोन नंबर लेकर संपर्क किया गया गुमशुदा बालक की माता जी के द्वारा बताया गया कि मेरा पुत्र अपने चाचा एवं अन्य कुछ व्यक्तियों के साथ कावड़ यात्रा पर गया था, जिनसे उसके चाचा जी का नंबर लेकर कोतवाली ऋषिकेश पर उपस्थित आने को कहा गया, उपस्थित आने के पश्चात गुमशुदा बालक को उसके चाचा राजेश पुत्र प्रहलाद निवासी गाजियाबाद के सुपुर्द सकुशल किया गया, गुमशुदा बालक को सकुशल प्राप्त कर उसके परिजनों के द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया|

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.