उत्तराखंड

*चंपावत में आयोजित प्रदेश अभ्यास वर्ग में ऋषिकेश के कार्यकर्ताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी*

देव भूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अभ्यास वर्ग में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, अखिल भारतीय…

देव भूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अभ्यास वर्ग में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, अखिल भारतीय एग्रीविजन प्रमुख विक्रम फरश्वाण, प्रांत संगठन मंत्री अंकित सुंदरियाल की उपस्थिति में 25 से 28 जून के दौरान चंपावत में वर्ग संपन्न हुआ।
वर्ग में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऋषिकेश के कार्यकर्ताओं में मनीष राय को हरिद्वार विभाग के संगठन मंत्री का दायित्व तथा कोमल मेहरा को विभाग छात्रा प्रमुख का दायित्व सोंपा गया।
वहीं रामगोपाल रतूड़ी को जिला प्रमुख ऋषिकेश, मोहित डंगवाल को जिला संयोजक तथा अक्षत बिजल्वाण को जिला सह संयोजक बनाया गया है।
सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने नए दायित्व को स्वीकार करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और विशेष रूप से संगठन और छात्र हित के लिए प्रतिबद्धता दिखाई।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.