उत्तराखंड

*ऋषिकेश- प्रख्यात कवि कुमार विश्वास का संगीतमय श्रीराम कथा- “अपने-अपने राम” का त्रिवेणी घाट पर होगा दिव्य आयोजन*

देवभूमि जेके न्यूज 10 जून 2024 श्री गंगा महासभा ऋषिकेश द्वारा प्रख्यात कवि डॉक्टर कुमार विश्वास का संगीतमय "अपने-अपने राम" राम कथा का आयोजन त्रिवेणी घाट पर दिनांक…

देवभूमि जेके न्यूज 10 जून 2024

श्री गंगा महासभा ऋषिकेश द्वारा प्रख्यात कवि डॉक्टर कुमार विश्वास का संगीतमय “अपने-अपने राम” राम कथा का आयोजन त्रिवेणी घाट पर दिनांक 11 12 13 जून को किया जा रहा है! कथा में 4000 से 5000 लोगों की बैठने की व्यवस्था है।

ऋषिकेश प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान श्रीगंगा महासभा के संरक्षक हर्षवर्धन शर्मा ,कार्यक्रम संयोजक सीए चंद्रशेखर शर्मा, महामंत्री राहुल शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि ऋषिकेश वासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि अभी-अभी हरिद्वार में कुमार विश्वास ने कथा का आयोजन किया था और उसके बाद योग नगरी ऋषिकेश में राम कथा का रसपान कराएंगे। आरती स्थल पर और अन्य जगहों पर बड़े-बड़े एलइडी टीवी के माध्यम से लोग कथा का रसपान करेंगे। कुमार विश्वास का यह कथा सांय 8:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक चलेगा। समय से पूर्व पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर स्थान लोगों को बैठने के लिए मिल पाएगा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.