उत्तराखंड

*खटाखट वाला एक लाख लेने पहुंचीं सैकड़ों महिलाएं – कांग्रेस मुख्यालय को घेरा ; समझाने में कांग्रेसियों के छूट गए पसीने*

05-Jun-2024- डेस्क -लोकसभा चुनाव के खत्म होने के साथ ही सैकड़ों महिलाओं ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को घेर लिया और एक लाख रुपए…

05-Jun-2024-

डेस्क -लोकसभा चुनाव के खत्म होने के साथ ही सैकड़ों महिलाओं ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को घेर लिया और एक लाख रुपए की मांग करने लगीं। महिलाएं कांग्रेस का वह गारंटी कार्ड अपने साथ लेकर पहुंची थी, जिसमें कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद हर महिला के खाते में एक लाख रुपए भेजने का वादा किया था।

आपको बता दें कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया है कि केंद्र में अगर इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो देश की महिलाओं को प्रतिवर्ष एक-एक लाख रुपए दिए जाएंगे। लोकसभा चुनाव की मतगणना खत्म होने के बाद बुधवार को सैकड़ों महिलाएं हाथ में गारंटी कार्ड लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को घेर लिया और कांग्रेस नेताओं को उनके वादों की याद दिलाई।
गारंटी कार्ड लेकर पहुंचीं महिलाओं का कहना था कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में एक लाख रुपए देने का वादा किया है, जिसको लेने हम यहां आए हैं। महिलाओं का कहना था कि उन्हें कांग्रेस मुख्यालय के भीतर उन्हें नहीं जाने दिया जा रहा है। उधर, महिलाओं को समझाने में कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद नेताओं के पसीने छूट गए।
यूपी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले गारंटी कार्ड जारी किया गया था। जिसमें सरकार बनने के बाद एक लाख रुपये देने की बात कही गई थी। चुनाव से पहले बड़ी संख्या में गारंटी कार्ड भी बांटे गए थे। अब महिलाएं गारंटी कार्ड लेकर कांग्रेस मुख्यालय पहुंच रही हैं और एक लाख रुपए की मांग कर रही हैं। ऐसे में कांग्रेस नेताओं की समझ में नहीं आ रहा है कि महिलाओं को कैसे समझाएं

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.