उत्तराखंड

*ऋषिकेश-चार धाम यात्रा के फर्जी रजिस्ट्रेशन बनाकर यात्रीगणों से दो लाख से अधिक की धनराशि की ठगी वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,21 मई 2024* चार धाम यात्रा के फर्जी रजिस्ट्रेशन बनाकर यात्रीगणों से दो लाख से अधिक की धनराशि की ठगी करने वाली ट्रैवल…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,21 मई 2024*

चार धाम यात्रा के फर्जी रजिस्ट्रेशन बनाकर यात्रीगणों से दो लाख से अधिक की धनराशि की ठगी करने वाली ट्रैवल एजेंसी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत-

आज दिनांक 21 मई 2024 को कोतवाली ऋषिकेश में मुक्कावली साई भ्रमर मधुरिया निवासी श्रीनिवासा नगर बैंक कॉलोनी विजयवाडा आंध्र प्रदेश के द्वारा एक लिखित तहरी दी गई की प्रार्थी गण कुल 11 लोग चार धाम यात्रा हेतु legend India holidays address 823 jaina tower 2 district centre Janakpuri Delhi से ऑनलाइन पैकेज बुक किया था जिस संबंध में हमारे द्वारा कंपनी कर्मचारी कुमकुम वर्मा और डायरेक्टर ऋषि राज से फोन के माध्यम से बात हुई जिसमें उनके द्वारा विश्वास दिलाया गया कि हमें चार धाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन एवं ठहरने आदि की व्यवस्था करके देंगे जिसके एवज में उक्त लोगों द्वारा हमसे दो लाख तैंतीस हजार रुपए लिए गए इन्होंने हमसे वादा किया कि हमें चार धाम का दिनांक 25 मई 2024 से 30 मई 2024 के बीच का रजिस्ट्रेशन करके देंगे श्रीमान जी इनके बताएं अनुसार आज हम लोगों को कुमकुम वर्मा द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन पीडीएफ दे दिए गए जब हमने ऋषिकेश में जाकर रजिस्ट्रेशन काउंटर पर दिखाया तो हमें रजिस्ट्रेशन काउंटर पर बैठे व्यक्ति ने बताया कि उक्त रजिस्ट्रेशन फर्जी बनाए गए हैं उक्त रजिस्ट्रेशन वास्तविक दिनांक 1 जून 2024 से 10 जून 2024 के बीच में है उक्त ट्रैवल एजेंसी के द्वारा हमसे धोखाधड़ी करके लाखों रुपए ठग लिए गए हैं| प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में उपरोक्त ट्रैवल एजेंसी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 120B 420 468 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते विवेचना प्रारंभ की गई है|

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.