उत्तराखंड

*जाते जाते स्वर्गीय दर्शनी देवी जी के दान किये गए दोनों नेत्रों से दो नेत्रहीनों के अंधेरे जीवन को रोशनी मिल सकेगी*

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश- 20.05.2024 दिनांक 20 मई 2024, सोमावर को स्वर्गीय श्रीमती दर्शनी देवी जी (87 वर्ष), धर्मपत्नी स्वर्गीय योगेश्वर प्रसाद जोशी जी बालासौड़ कोटद्वार निवासी का…

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश- 20.05.2024

दिनांक 20 मई 2024, सोमावर को स्वर्गीय श्रीमती दर्शनी देवी जी (87 वर्ष), धर्मपत्नी स्वर्गीय योगेश्वर प्रसाद जोशी जी बालासौड़ कोटद्वार निवासी का निधन हो गया| सतीश अमोली ने उनके पोते आयुष जोशी दादी की आँखें दान करवाने की प्रेरणा दी और निर्मल आश्रम आई इंस्टिट्यूट के श्री बाबु जी को सूचित किया| संस्थान की टीम (डॉ. किरन व श्री मकरेंदु) ने जाकर कॉर्निया प्राप्त किये| इस नेत्रदान के जरिये दो लोग इस सुन्दर संसार को देख पाएंगे| निर्मल आश्रम आई इंस्टिट्यूट प्रशासन ने परिवार की नेत्रदान सेवा भावना की प्रशंसा की और इस नेक कार्य में समाजसेवी बलजीत का महत्वपूर्ण योगदान है स्वर्गीय श्रीमती दर्शनी देवी जी बेशक आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका यह कार्य बहुत ही सराहनीय वह प्रशंसनीय है

नेत्रदान के लिए आवश्यक बातें |

1. मृत्यु के 6 घंटेके अंदर आंखें दान कर देनी चाहिए |
2. मृतक की आँखे बंद करके उसके ऊपर गीली रुई रख देनी चाहिए |
3. पंखा बंद कर दें ऐ. सी. हो तो चलने दें |
4. सिर के नीचे तकिया रख दें |

नेत्रदान करने के लिए संपर्क कर सकतें हैं | +91-9837607526

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.