ऋषिकेश

*ऋषिकेश -टैंट गोदाम में लगी भीषण आग -मौके पर दमकल की गाड़ीयां*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 28 अप्रैल 2024- परशुराम चौक पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब मिलन टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई,…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 28 अप्रैल 2024- परशुराम चौक पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब मिलन टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई, मौके पर सूचना दमकल विभाग को दी गई। तत्काल दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है जो कि आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात 8:00 बजे के करीब मिलन टेंट हाउस जिसके मालिक राजू शर्मा है के गोदाम में अचानक आग लगने से आसपास के क्षेत्र में भगदड़ मच गई, जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई, जोकि आग बुझाने के लिए प्रयास कर रही है । लेकिन आग इतनी भयंकर लगी है कि वह बुझने का नाम नहीं ले रही है।

मौके पर ऋषिकेश विधायक एवं उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे और आग लगने का कारणों का पता किया तथा दमकल विभाग की कर्मचारियों की शीघ्र ही आग पर काबू करने की हिदायत दिया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.