ऋषिकेश

*द्वितीय श्री श्याम वार्षिक एवं फाल्गुन महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रोता*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 27/04/2024- श्री श्याम मित्र मंडल, ऋषिकेश द्वारा माँ गंगा के पावन तट पर, खाटू श्याम जी का द्वितीय वार्षिक एवं फाल्गुन महोत्सव…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 27/04/2024-

श्री श्याम मित्र मंडल, ऋषिकेश द्वारा माँ गंगा के पावन तट पर, खाटू श्याम जी का द्वितीय वार्षिक एवं फाल्गुन महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। ज़िसमें वृंदावन धाम से प्रसिद्ध गायिका श्याम सखी गौरी साक्षी, ऋषिकेश से धीरज चतरथ, सेलाकुई से उदित अनुभव नारायण, श्री बद्रीनाथ धाम से पवन गोदियाल और अंबाला के करन म्यूजिकल ग्रुप ने बाबा के भजनों की अमृत वर्षा की। कार्यक्रम में भगवान श्री कृष्ण की रासलीला ने तो सभी भक्तों को अपने साथ झूमने-नाचने को मजबूर कर दिया। सम्पूर्ण कार्यक्रम में बाबा का आलोकिक श्रिंगार, निरंतर इत्र वर्षा एवं प्रसाद वितरण, फूलों की होली, छप्पन भोग एवं महाआरती विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम में समस्त कार्यकारिणी अभिनय गुप्ता, आकाश गोयल, सुन्दर वाधवा, पवन गोयल, वैभव गर्ग, नमन चावला, मनोज शर्मा, हिमांशु कुमार, मनीष जैन, आलेंद्र सिंह, पुनीत गुप्ता, सन्नी भाटिया एवं मानव पोरवाल जी सहित अन्य सदस्य एवं अतिथिगण उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.