ऋषिकेश

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दयानंद आश्रम के अध्यक्ष स्वामी साक्षातकृतानंद जी महाराज से की मुलाकात।

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 26 अप्रैल 2024 । क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दयानंद आश्रम के अध्यक्ष स्वामी साक्षातकृतानंद जी महाराज से मुलाकात की।…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 26 अप्रैल 2024 ।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दयानंद आश्रम के अध्यक्ष स्वामी साक्षातकृतानंद जी महाराज से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः तीसरी बार पीएम बनने के लिए आशीर्वाद भी मांगा।

शीशम झाड़ी स्थित आश्रम में हुई मुलाकात के दौरान डॉक्टर अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में शांतिपूर्वक जनता ने पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः तीसरी बार पीएम बनने के लिए अपने मत का प्रयोग किया।

इस मौके पर महाराज श्री ने कहा कि सरकार सनातन और सनातनियों के हित में कार्य कर रही है। कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पुनः तीसरी बार भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रधानमंत्री बनेंगे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.