ऋषिकेश

दु:खद खबर -चंद्रेश्वर नगर निवासी युवक की मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत।

[caption id="attachment_4426" align="alignnone" width="300"] मृतक सोनू का फाइल फोटो।[/caption]देवभूमि जेके न्यूज 19 अप्रैल 2024 ऋषिकेश- ऋषिकेश चंद्रेश्वर नगर से दुखद खबर आ रही है प्राप्त खबरों के अनुसार…

मृतक सोनू का फाइल फोटो।
देवभूमि जेके न्यूज 19 अप्रैल 2024 ऋषिकेश-
ऋषिकेश चंद्रेश्वर नगर से दुखद खबर आ रही है प्राप्त खबरों के अनुसार चंद्रेश्वर नगर निवासी सोनू उम्र 18 वर्ष अपने दो दोस्तों अभिषेक और कालू के साथ रात्रि 11:00 बजे करीब मोटरसाइकिल पर सवार होकर श्यामपुर के लिए जा रहा था तभी मनसा देवी फाटक क्रास कर आगे हुआ तो तीनों मोटरसाइकिल सवारों का एक्सीडेंट हो गया। सोनू उम्र 18 साल पुत्र प्रेमचंद निवासी चंद्रेश्वर नगर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दो घायल अभिषेक और कालू को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर होने पर एम्स इलाज के लिए भेज दिया गया। वहीं मृतक सोनू को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया है पुलिस पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.