उत्तराखंड

ऋषिकेश-पीएम मोदी की कल जनसभा स्थल आईडीपीएल का मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण

देव भूमि जे के न्यूज 10/04/2024- ऋषिकेश में 11 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर शासन प्रशासन की तैयारियां जोरों पर है। सुरक्षा व्यवस्था के भी…

देव भूमि जे के न्यूज 10/04/2024- ऋषिकेश में 11 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर शासन प्रशासन की तैयारियां जोरों पर है। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर स्वयं मोर्चा संभाल लिया है और पुलिस की अभी से चप्पे चप्पे पर तैनाती हो गई है। मुख्यमंत्री ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है। और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पूरा कार्यक्रम स्थल सीसीटीवी कैमरों से लैस है और प्रत्येक वीआईपी और आम लोगों को मेटल डिटेक्टर से होकर कार्यक्रम स्थल पर भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि आज दिन तक सभी तैयारी पूरी कर ली जायेगी। कहा कि कार्यकर्ताओ ओर लोगों में प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। और जनसभा में बहुत बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

मौके पर निर्वतमान मेयर ऋषिकेश अनिता ममगाईं, जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, कविता शाह, सहित तमाम भाजपाई उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.