उत्तराखंड

*देहरादून- कटापत्थर में डूबा युवक-SDRF ने किया शव बरामद।*

देवभूमि जे के न्यूज 06 अप्रैल 2024 को पुलिस चौकी डाकपत्थर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कटापत्थर के पास नदी में नहाते समय एक युवक उसमें…

देवभूमि जे के न्यूज 06 अप्रैल 2024 को पुलिस चौकी डाकपत्थर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कटापत्थर के पास नदी में नहाते समय एक युवक उसमें डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर ASI सुरेश तोमर के हमराह SDRF डीप डाइविंग टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए लगभग 20 फ़ीट गहराई में डीप डाइविंग के माध्यम से गहन सर्च किया व नदी में डूबे युवक के शव को बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

*मृतक का विवरण:-* शिवम भटनागर पुत्र श्री महावीर प्रसाद, उम्र- 19 वर्ष, निवासी- बाबूगढ़ विकासनगर, देहरादून।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.