ऋषिकेश

*मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आशुतोष नगर में शक्ति केंद्र की सभा को किया सम्बोधित*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 03 अप्रैल 2024 । क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आशुतोष नगर में शक्ति केंद्र की सभा को सम्बोधित कर एक…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 03 अप्रैल 2024 ।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आशुतोष नगर में शक्ति केंद्र की सभा को सम्बोधित कर एक लाख से अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को जिताने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश मोदी जी का परिवार है और उनके 10 वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल की बदौलत 400 से अधिक सीटें भाजपा के पक्ष में आएंगी।

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के पास नीति भी है, नियत भी है और नेतृत्व भी है। कहा कि पीएम मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व ने देश और विदेशों में भारत को जगतगुरु बनाने की दिशा बनाने का काम किया है।

इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, वरिष्ठ आंदोलनकारी सरोज डिमरी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, अनिता तिवाड़ी, प्रदेश आईटी सह प्रभारी महिला मोर्चा अंजली नैथानी, आशा सेमवाल, रेखा चौबे, सुनीता, सुमित्रा, सरस्वती रौतेला, विश्वेश्वरी रावत, अरुण जुगलान सहित आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.