ऋषिकेश

*ऋषिकेश-बीजेपी ने चलाया जनसंपर्क अभियान*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 3 अप्रैल 2024 - लोकसभा हरिद्वार के अंतर्गत भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में जिला ऋषिकेश में शिक्षक प्रकोष्ठ के…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 3 अप्रैल 2024 – लोकसभा हरिद्वार के अंतर्गत भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में जिला ऋषिकेश में शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक भाजपा मेजर गोविंद सिंह रावत एवं की वोटर सामाजिक संपर्क के विधानसभा प्रमुख बृजेश शर्मा और संजय शास्त्री द्वारा श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज एवं पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज के सम्मानित शिक्षकों से विचार विमर्श किया गया और उनसे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को वोट देने की अपील की गई। इस अवसर पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक और श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को लोकसभा सांसद प्रत्याशी का टिकट दिया गया है जिसमें उनकी जीत होना और जीत के प्रति वह पूर्णता आश्वस्त हैं क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति को कहीं ना कहीं किसी न किसी रूप में भारत सरकार के द्वारा लाभ प्राप्त हुआ है चाहे वह आयुष्मान कार्ड हो चाहे वह गैस सब्सिडी हो चाहे वह घसियारी योजना हो चाहे वह प्रधानमंत्री मुद्रा लोन हो । इस अवसर पर बृजेश शर्मा ने कहा कि उनको की key वोटर और सामाजिक संपर्क की जिम्मेदारी दी गई है जिसमें वह उन लोगों के साथ मिलकर मतदाताओं को जागरुक कर रहे हैं जो समाज के एक बहुत बड़े तबके को सही राह दिखाते हैं और उनके नेतृत्व करते हैं इसमें शिक्षक, डॉक्टर और कई सामाजिक कार्यकर्ता तथा प्रबुद्ध जन आते हैं। इस अवसर पर संजय शास्त्री ने कहा है कि हमारी लोकसभा की एक-एक सीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करती है और नरेंद्र मोदी जी के मजबूत होने से हमारा देश भारत वर्ष अपने विश्व गुरु के अस्तित्व को प्राप्त करेगा और विकसित देशों की श्रेणी में आएगा, , इस अवसर पर पंजाब सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ललित शर्मा, मंडल मीडिया प्रभारी रंजन अंथवाल ,प्रवीन रावत विवेक शर्मा ,और पंजाब सिंह क्षेत्र इंटर कॉलेज और श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.